[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया जी : नई नौकरी ज्वाइन करने झारखंड जा रहा यूपी का युवक गिरफ्तार, ट्रेन में लहरा रहा था पिस्टल

गया जी : नई नौकरी ज्वाइन करने झारखंड जा रहा यूपी का युवक गिरफ्तार, ट्रेन में लहरा रहा था पिस्टल

0
गया जी : नई नौकरी ज्वाइन करने झारखंड जा रहा यूपी का युवक गिरफ्तार, ट्रेन में लहरा रहा था पिस्टल
गिरफ्तार युवक के साथ पुलिस

गया जी से रोहित की रिपोर्ट
Jharkhand Swarna Jayanti Express:
आनंद विहार से हटिया जा रही ट्रेन संख्या 12874 झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में कथित रूप से पिस्टल लहराकर यात्रियों में दहशत फैलाने के आरोप में एक युवक को कोडरमा स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया. गया जी में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है.

Jharkhand Swarna Jayanti Express: पूरा मामला क्या है

दरअसल, आनंद विहार से हटिया जा रही ट्रेन संख्या 12874 के बी-1 कोच से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी दिवाकर सिंह को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार आरोपी पेशे से निजी सुरक्षा गार्ड है और नई नौकरी ज्वाइन करने के लिए प्रयागराज से रांची जा रहा था.

Gaya Ji News: कंट्रोल रूम की सूचना पर हुआ ज्वाइंट ऑपरेशन

आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 12874 डाउन के बी-वन कोच में बर्थ संख्या 48 का यात्री शराब के नशे में धुत्त है और पिस्टल दिखाकर बाकी यात्रियों को धमका रहा है. सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की एक संयुक्त टीम बनायी गयी. जैसे ही ट्रेन कोडरमा स्टेशन पहुंची, टीम ने तुरंत संबंधित कोच में छापेमारी की.

गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Gaya Ji Police: जवानों के साथ की धक्का-मुक्की, भारी मात्रा में गोलियां बरामद

कोच के अंदर का नजारा खौफनाक था. आरोपित अपनी कमर में पिस्टल लगाकर नशे की हालत में घूम रहा था और यात्रियों को भद्दी गालियां देते हुए धमकियां दे रहा था. जब पुलिस टीम ने उसे काबू कर ट्रेन से नीचे उतारने की कोशिश की, तो वह उग्र हो गया और उसने जवानों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी. हालांकि, पुलिस बल ने अपनी सूझबूझ से उसे गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और कुल 24 जिंदा कारतूस बरामद हुए (छह कारतूस मैगजीन में लोड थे और 18 अलग से रखे थे).

यात्रियों ने ली राहत की सांस

आरोपित के पकड़े जाने और जीआरपी थाना कोडरमा लाये जाने के बाद कोच में मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली. पूरे सफर के दौरान खौफ में रहे यात्रियों ने पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई की जमकर सराहना की. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपित के पास मौजूद हथियार का लाइसेंस वैध है या नहीं.

Also Read: गया जी में जहानाबाद के चार युवक गिरफ्तार, होंडा सिटी कार से शराब की बड़ी खेप बरामद

Previous article भोजपुर में ट्रक-बाइक की भिड़ंत, संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरा युवक, गंभीर रूप से हुआ घायल
Next article गोपालगंज में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, बिजली विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel