[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया भारत में सामाजिक रक्षा के मुद्दों पर विद्यार्थियों को दी जानकारी

भारत में सामाजिक रक्षा के मुद्दों पर विद्यार्थियों को दी जानकारी

0
भारत में सामाजिक रक्षा के मुद्दों पर विद्यार्थियों को दी जानकारी

फोटो- गया बोधगया 210- कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागी

सामाजिक रक्षा के मुद्दे व भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों का पुनर्वास विषय पर कार्यक्रम आयोजित

वरीय संवाददाता, बोधगया

मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शशि प्रताप शाही के संरक्षण व कुलसचिव डॉ विनोद कुमार मंगलम के सह संरक्षण में स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विभाग तथा गया कॉलेज, गया के स्नातकोत्तर श्रम एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान, नयी दिल्ली की ओर से संपोषित भारत में सामाजिक रक्षा के मुद्दे व भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों का पुनर्वास विषय पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के प्रथम दिन दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत समाज कार्य विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजय भट्ट ने बहुत ही उत्कृष्ट व विस्तारपूर्वक ढंग से भारत में सामाजिक रक्षा के मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए इस विषय से संबंधित भारत सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में सभी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी. वे आने वाले भविष्य में किस तरीके से समाज के साथ जुड़कर इन सामाजिक समस्याओं (जैसे कि भिक्षाटन, मानव तस्करी, वेश्यावृत्ति, तृतीय लिंग एवं दिव्यांगजनों के मुद्दे) के प्रति सजग होकर काम करने तथा इनको दूर करने के लिए एवं सरकार को नये नवीन सुझाव देने के लिए छात्र अपना कैसे योगदान दे सकते हैं तथा इन सामाजिक मुद्दे को लेकर किस तरह वह इस दिशा में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, इसकी विस्तृत जानकारी दी. इस कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता की. इस कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान, नयी दिल्ली के सलाहकार संजय पवार, श्वेता सहगल एवं अनुष्का भारद्वाज ने भी अपना योगदान दिया. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान, नयी दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ आर गिरिराज भी ऑनलाइन जुड़े.

भविष्य में ऑफलाइन होगा कार्यक्रम

इस कार्यक्रम में मगध विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता व संयोजक प्रोफेसर दीपक कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए भारत सरकार की सकारात्मक पहल की सराहना की एवं भविष्य में कार्यक्रम को ऑफलाइन कराने की बात कही. मगध विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो प्रमोद कुमार चौधरी भी जुड़े व कार्यक्रम के आयोजन सचिव गया कॉलेज, गया के श्रम एवं समाज कल्याण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ किशोर कुमार एवं मगध विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक राहुल सिंह ने आभार ज्ञापन किया. इस अवसर पर डॉ चांदनी रोशन, डॉ प्रियम शर्मा, डॉ अनन्या स्वराज, डॉ वंदना कुमारी, डॉ कविता कुमारी, डॉ रति पांडे, डॉ रघुवंश सिन्हा व अन्य विभागों के शिक्षक एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel