[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया बिहार के इस जिले में 175 करोड़ से बन रहा MSME हाईटेक ट्रेनिंग सेंटर, जानिए युवाओं को क्या-क्या होगा फायदा

बिहार के इस जिले में 175 करोड़ से बन रहा MSME हाईटेक ट्रेनिंग सेंटर, जानिए युवाओं को क्या-क्या होगा फायदा

0
बिहार के इस जिले में 175 करोड़ से बन रहा MSME हाईटेक ट्रेनिंग सेंटर, जानिए युवाओं को क्या-क्या होगा फायदा
AI फोटो

Industry In Bihar: बिहार में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कई पहल कर रही है. इसी क्रम में गयाजी जिले में हाईटेक MSME टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. जिले में लगभग 176 करोड़ रुपये की लागत से 20 एकड़ जमीन पर इस प्रोजेक्ट को तैयार किया जा रहा है. इससे खासकर युवाओं को फायदा हो सकेगा.

इतने महीने में प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य

मिली जानकारी के अनुसार, इस परिसर के मेन गेट, बाउंड्री वॉल और गार्ड रूम को तैयार कर लिया गया है. साथ ही अन्य बिल्डिंग्स की ड्राइंग और डिजाइन के अनुसार निर्माण प्रक्रिया जारी है. इस प्रोजेक्ट को 18 महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है. यह टेक्नोलॉजी सेंटर पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. इसे मल्टीपर्पस ट्रेनिंग सेंटर के रूप में तैयार किया जा रहा है.

ऐसी होगी फैसिलिटी और मिलेगी ट्रेनिंग

इसमें कमर्शियल ब्लॉक, गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल, प्रोडक्शन ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, स्टाफ रेजिडेंसी, एक्जीक्यूटिव हॉस्टल समेत अन्य कई बिल्डिंग बनाए जा रहे हैं. इसे मॉडर्न ट्रेनिंग की जरुरत के अनुसार ही तैयार किया जाएगा. यहां युवाओं को मॉडर्न टेक्निकल ट्रेनिंग मिल सकेगा. यहां डिप्लोमा कोर्सेस की भी सुविधाएं होंगी. जैसे कि मेकाट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स स्किल्स, डिप्लोमा इन टूल एंड डाई मेकिंग समेत अन्य ट्रनिंग ले सकेंगे.

महिलाओं के लिए भी होगा खास

जानकारी के मुताबिक, 6 से एक साल तक के लिए छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग दी जाएगी. यह महिलाओं के लिए भी बेहद खास होगा. बताया जा रहा है कि ब्यूटीशियन, सिलाई-कढ़ाई, कंप्यूटर ट्रेनिंग, समेत अन्य ट्रेनिंग दिए जायेंगे, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें. इस प्रोजेक्ट के तैयार होने से हजारों की संख्या में युवाओं को मॉडर्न टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी, ट्रेनिंग और रोजगार मिल सकेंगे.

Also Read: पटना जंक्शन समेत इतने स्टेशनों पर होगी ड्रोन की नजर, नई डिजाइन वाली चलेंगी ट्रेनें, जानिए पूरी फैसिलिटी

Previous article नई अंगूठी खरीदने से पहले देखें ये 5 ट्रेंडिंग रिंग डिजाइन्स, हर लुक में लगेंगी स्टाइलिश
Next article घरवालों को कमरे में बंद किया, अलमारी तोड़ी और 40 लाख से ज्यादा का माल लेकर फरार हुए चोर
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel