[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया जी: इमामगंज में दो रातों से बिजली गुल, भीषण गर्मी में फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

गया जी: इमामगंज में दो रातों से बिजली गुल, भीषण गर्मी में फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

0
गया जी: इमामगंज में दो रातों से बिजली गुल, भीषण गर्मी में फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
सड़क पर प्रदर्शन करते ग्रामीण

गया जी से निर्भय पाण्डेय की रिपोर्ट
Imamganj Power Cut:
गया जी जिले के इमामगंज में लगातार दो रात बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. भीषण गर्मी और उमस से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार अहले सुबह मुख्य बाजार के कोठी मोड़ चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

दो रातों से गुल है बिजली

जानकारी अनुसार इमामगंज में गुरुवार और शुक्रवार की रात बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली. भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं मिलने से परेशान ग्रामीण शनिवार अहले सुबह सड़क पर उतर आए और मुख्य बाजार के कोठी मोड़ चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया.

Gaya Ji News: जाम का क्या असर पड़ा?

सड़क जाम होने के कारण रानीगंज और कोठी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इस दौरान राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की.

ग्रामीणों ने क्या आरोप लगाए?

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि इमामगंज बाजार में लगा ट्रांसफार्मर और बिजली के तार काफी जर्जर हो चुके हैं. समय पर इन्हें नहीं बदले जाने के कारण बार-बार तकनीकी खराबी आती है और बिजली आपूर्ति लगातार प्रभावित होती रहती है. ग्रामीणों ने जर्जर ट्रांसफार्मर और बिजली तारों को जल्द बदलने की मांग की.

आंदोलन को लेकर क्या दी चेतावनी?

ग्रामीणों ने कहा कि यदि बिजली समस्या का स्थायी समाधान जल्द नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. उनका कहना था कि नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग को तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए.

बिजली विभाग ने क्या कहा?

बिजली विभाग के जेई सचिन कुमार ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर शनिवार को दोपहर 12 बजे तक लगाने की तैयारी है. उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर लगाने के बाद बिजली आपूर्ति से जुड़ी अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा. अब लोगों की नजर बिजली विभाग की कार्रवाई पर है.

Also Read: गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

Previous article प्रभात खबर 500 से अधिक मेधावी छात्र को करेगा सम्मानित, कैमूर में आज प्रतिभा सम्मान समारोह
Next article आज का दर्शन: पूर्णिया के इस शनि मंदिर में एक साथ होते हैं शनिदेव और बजरंगबली के दर्शन
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel