[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गुरुआ लूटकांड : आईजी विकास वैभव व्यवसायियों से मिले, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी एसआइटी

गुरुआ लूटकांड : आईजी विकास वैभव व्यवसायियों से मिले, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी एसआइटी

0
गुरुआ लूटकांड : आईजी विकास वैभव व्यवसायियों से मिले, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनी एसआइटी
व्यवसायियों से आईजी की मीटिंग

Gaya News (डॉ प्रमोद कुमार वर्मा) : गुरुआ बाजार में जेवर व्यवसायी प्रभाकर प्रसाद के साथ हुई लूटपाट की घटना के बाद गुरुवार को मगध रेंज के आईजी विकास वैभव एवं सीनियर एसपी सुशील कुमार गुरुआ पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद गुरुआ थाना परिसर में इलाके के व्यवसायियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस दौरान व्यवसायियों ने बाजार की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताएं जताईं, जिस पर अधिकारियों ने उन्हें हरसंभव सुरक्षा का भरोसा दिया और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.

Gaya News 2 8
जांच करते आईजी.

इलाके में बढ़ाई जाएगी पुलिस गश्ती

व्यवसायियों से बातचीत के बाद मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने कहा कि ज्वेलरी शॉप में लूट के इस गंभीर मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल यानी एसआइटी (SIT) का गठन किया गया है, जो लगातार छापेमारी और जांच कर रही है. उन्होंने व्यवसायियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने और सभी व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा.

Gaya News 3 5
गुरुआ बाजार में बंद दुकानें

घटना के बाद से व्यवसायियों में है दहशत का माहौल

गौरतलब है कि बुधवार शाम अपराधियों ने एस ब्रदर्स ज्वेलरी दुकान के संचालक को गोली मारकर करीब 45 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए थे. इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से ही क्षेत्र के व्यवसायियों में भारी दहशत और नाराजगी का माहौल है. गुरुवार को इसके विरोध में गुरुआ बाजार भी बंद रहा.

लूटकांड की घटना के 24 घंटे बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और आक्रोश व्यक्त किया. बाजार के व्यापारियों का कहना है कि इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. इस दौरान स्थानीय व्यवसायियों और जनप्रतिनिधियों ने आईजी के समक्ष अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और बाजार में नियमित पुलिस गश्ती की मांग रखी. मौके पर विगुल साव, व्यवसायी राजू अग्रवाल, मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार यादव, पूर्व मुखिया मुरारी प्रसाद, उमेश साव, विजय अग्रवाल, कवि पांडे, विनय अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

Also Read: गया में अपराधियों का तांडव, सर्राफा व्यवसायी को गोली मार 40 लाख की लूट

Previous article Dhanbad: बीसीसीएल और आईआईटी की पहल, STEM कार्यशाला से छात्रों को मिला विज्ञान का ज्ञान
Next article कार खरीदते ही मिलेगा 1% तक Refund! ITR में ऐसे करें Claim
Avatar Of Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel