[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया डुमरिया में भीषण सड़क हादसा: SH-69 पर हाइवा और डीजे पिकअप में आमने-सामने की टक्कर, युवक की हालत नाजुक

डुमरिया में भीषण सड़क हादसा: SH-69 पर हाइवा और डीजे पिकअप में आमने-सामने की टक्कर, युवक की हालत नाजुक

0
डुमरिया में भीषण सड़क हादसा: SH-69 पर हाइवा और डीजे पिकअप में आमने-सामने की टक्कर, युवक की हालत नाजुक

डुमरिया (गया). जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत स्टेट हाइवे-69 पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है. मैगरा थाना क्षेत्र के कालीदह के पास सुबह करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार हाइवा और डीजे लदे पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

डीजे पिकअप सवार युवक गंभीर रूप से घायल

इस सड़क हादसे में पिकअप पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है. दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को गाड़ी से बाहर निकाला.

मगध मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

ग्रामीणों की मदद से दीपक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इमामगंज ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (गयाजी) रेफर कर दिया है.

सड़क पर लगा जाम, पुलिस ने किया क्लियर

दुर्घटना के कारण स्टेट हाइवे पर कुछ समय के लिए आवागमन ठप हो गया और गाड़ियों की कतार लग गई. घटना की सूचना मिलते ही मैगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे किया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका. मैगरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा और डीजे पिकअप दोनों को जब्त कर लिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक हादसे को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई और FIR दर्ज की जाएगी.

(रिपोर्ट: मनोज मिश्रा)

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel