[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया Holi Special Train: होली पर घर जाने की न लें टेंशन, दिल्ली से गया के लिए इस दिन से चलेगी स्पेशल ट्रेन

Holi Special Train: होली पर घर जाने की न लें टेंशन, दिल्ली से गया के लिए इस दिन से चलेगी स्पेशल ट्रेन

0
Holi Special Train: होली पर घर जाने की न लें टेंशन, दिल्ली से गया के लिए इस दिन से चलेगी स्पेशल ट्रेन

Holi Special Train: होली में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनके सुगम आवागमन की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा अलग-अलग स्टेशनों से होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) वीरेंद्र कुमार ने बताया कि होली की त्योहार व यात्रियों की डिमांड को देखते हुए अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से होली स्पेशल ट्रेन 20 मार्च से शुरू कर दी जायेगी.

Holi Special Train: गया-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल 20 मार्च से

गाड़ी संख्या 03635/03636 गया-आनंद विहार-गया सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी. सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 03635 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल 20 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को गया से 14.15 बजे प्रस्थान करेगी. विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 05.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

वापसी में, गाड़ी संख्या 03636 आनंद विहार-गया सुपरफास्ट स्पेशल 21 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को आनंद विहार से 07.00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए उसी दिन 20.45 बजे गया पहुंचेगी. अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जं, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुकेगी. इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे. 

एक अप्रैल से हटिया-पटना सहित कई ट्रेनों के समय सारणी में होगा बदलाव

एक अप्रैल से ही एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जायेगा. इसके लिए हर स्तर पर कामकाज शुरू कर दिया गया है. वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 18626 हटिया-पूर्णिया एक्सप्रेस, 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन, गाड़ी संख्या 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन, गाड़ी संख्या 13009 हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस ट्रेन,गाड़ी संख्या 12321 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन व गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन सहित अन्य ट्रेनों के समय सारणी में बदलाव किया जायेगा. इसकी घोषणा जल्द ही कर दी जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel