[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया Gaya: गया में हाईटेक तैयारियों के साथ पितृपक्ष मेले की तैयारी शुरू, ‘अतिथि देवो भव’ की तर्ज पर होगा प्रबंध

Gaya: गया में हाईटेक तैयारियों के साथ पितृपक्ष मेले की तैयारी शुरू, ‘अतिथि देवो भव’ की तर्ज पर होगा प्रबंध

0
Gaya: गया में हाईटेक तैयारियों के साथ पितृपक्ष मेले की तैयारी शुरू, ‘अतिथि देवो भव’ की तर्ज पर होगा प्रबंध
पितृपक्ष राजकीय मेले का निरीक्षण करते मेयर नगर आयुक्त व अन्य

Gaya: 6 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाले पितृपक्ष मेले के सफल संचालन के लिए नगर निगम व्यापक व हाइटेक तैयारी में जुटा है. सोमवार को मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर सह स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव व नगर आयुक्त कुमार अनुराग संबंधित पदाधिकारियों व गयापाल पुरोहितों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने विष्णुपद मंदिर परिसर व देवघाट का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि रास्ते की मरम्मत दुरुस्त कर लें.

इसके अलावे घाटों की सफाई, सुलभ शौचालय, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य कार्य 15 दिनों के अंदर पूरा कर लें. इसके बाद मेयर व पूर्व डिप्टी और नगर आयुक्त ने सूर्यकुंड तालाब, अंदर गया, चांदचौरा समेत अन्य स्थलों का जायजा लिया.

मेयर ने कहा कि इस बार पितृपक्ष मेले पर व्यापक व हाईटेक तैयारियां की जा रही हैं. सभी कामों का निरीक्षण किया गया है. मेला क्षेत्र में जो भी कमी दिखी है, उसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है. नगर निगम तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध व कृतसंकल्पित है

निगम बोर्ड में होगा निर्णय

सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने गया जी के विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले को अंतरराष्ट्रीय मेला घोषित करने की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में कहा कि नगर निगम ने सभी के सहयोग से गया को गया जी बनाने में अहम भूमिका निभाया है. उसी प्रकार राजकीय मेले को अंतरराष्ट्रीय मेला घोषित किया जाये, इसके लिए निगम के स्टैंडिंग व बोर्ड से निर्णय लेकर केंद्र व बिहार सरकार को चिट्ठी के माध्यम पहल करायेंगे.

उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी गया जी में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अपने पितरों की मोक्ष प्राप्ति की कामना के लिए पिंडदान करने आते हैं. लिहाजा, गया जी के प्रसिद्ध राजकीय पितृपक्ष मेले को अंतरराष्ट्रीय मेला घोषित किया जाये.

इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी या विजय सिन्हा नहीं, बीजेपी इस नेता को बनाएगी सीएम, तेजस्वी यादव का बड़ा दावा

मेला क्षेत्र में बनाये जायेंगे सेल्फी प्वाइंट

नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने कहा कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा और अधिक तीर्थ यात्रियों के आने की पूरी संभावना है. इसके लिए नगर निगम अपनी तैयारियों को युद्धस्तर पर कर रहा है. पूरे मेला क्षेत्र में बेहतर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति समेत अन्य सुविधाएं मुकम्मल होंगी. साथ ही कुंभ की तरह फल्गु नदी की साफ-सफाई वोट के जरिए की जायेगी.

इसके अलावे जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बेहतर बनाये जायेंगे और कुंड की खूबसूरती बढ़ाने के लिए थीममेटिक पेंटिंग की जायेगी. सीता कुंड से गेट तक और विष्णुपद मंदिर से चांदचौरा तक डेकोरेटिव लाइट्स लगायी जायेंगी.

इस निरीक्षण के क्रम जो भी छोटी-मोटी कमी दिखी है, उसे ससमय दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. मौके पर विष्णुपद मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंभूलाल विट्ठल, मंदिर कमेटी के सचिव कजाधर लाल पाठक, महेश लाल गुपुत, मणिलाल बारिक, प्रेम नाथ टइया, समाजसेवी अनिल स्वामी, समाजसेवी रजनीश कुमार झुन्ना, बबन बारिक अन्य मौजूद रहे.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Previous article Darbhanga News: पोल व तार संबंधित कार्य के लिए आज बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Next article डिक्की तोड़ राशि उड़ाने वाला एक आरोपी राशि के साथ गिरफ्तार
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel