[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया बोधगया रीवर साइड में बैंक क्लर्क के गले से झपट्टी सोने की चेन

बोधगया रीवर साइड में बैंक क्लर्क के गले से झपट्टी सोने की चेन

0
बोधगया रीवर साइड में बैंक क्लर्क के गले से झपट्टी सोने की चेन

गया. बाइक सवार झपट्टा मार गिरोह से जुड़े अपराधियों ने गुरुवार को बोधगया रीवर साइड इलाके में स्थित केंदुआ गांव के पास से बैंक क्लर्क श्वेता छाया के गले से सोने की चेन छीन ली और लहरियाकट मारते हुए भाग निकले. इस मामले को लेकर पीड़िता ने मगध मेडिकल थाने में शिकायत दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, श्वेता छाया विष्णुपद थाना क्षेत्र के ख्वावा गली मुहल्ले में रहती हैं. वह शहर के टावर चौक के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक में क्लर्क के पद पर पोस्टेड हैं. गुरुवार को वह सुबह नौ बजे अपने मायके बोधगया थाने के डहरियाबिगहा मुहल्ले से अपने पिता के साथ बाइक से गया शहर जा रही थीं. इसी दौरान मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव के पास बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके गले से करीब एक लाख रुपये के लागत के सोने की चेन छीन कर भाग निकले. हालांकि, घटना की जानकारी पाते ही श्वेता छाया के परिजन वहां पहुंचे और मामले की छानबीन की. अपराधियों के भागनेवाली दिशा में स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो दोनों अपराधी बाइक से भागते हुए नजर आये. इधर, पीड़िता के बयान पर मगध मेडिकल थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel