[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया डुमरिया में युवती ने की खुदकुशी

डुमरिया में युवती ने की खुदकुशी

0
डुमरिया में युवती ने की खुदकुशी

डुमरिया़ डुमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने घर में पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना बुधवार की है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. परंतु, घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला देखा जा रहा है. स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया है. मृतक युवती की मां ने मीडिया को बयान दिया है, जिसका वीडियो वायरल हुआ है. उसमें मां कह रही है कि मेरी लड़की का एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग का मामला चल रहा था. उसी के चक्कर में मेरी बेटी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. हालांकि, प्रभात खबर वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. युवती की मां ने पुलिस को बताया कि किसी बात को लेकर बेटी व युवक के साथ झगड़ा भी हुआ था. इधर, कुछ दिनों से तनाव में थी. बुधवार की सुबह आये दिन की तरह सुबह में नमाज पढ़ी और स्नान ध्यान किया. कुछ घर के काम का जिक्र करते हुए बोली कि मैं सोने जा रही हूं. मैं अपने काम में व्यस्त हो गयी. वह भी अपने कमरे में चली गयी. अधिक देर होने के बाद उसे जगाना चाहा, पर दरवाजा अंदर से बंद था. वह उठ नहीं सकी. इसी बीच बंगले से झांक कर देखा, तो पंखे से बेटी झूल रही थी. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. इधर, इस घटना की सूचना पाकर इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार भी पहुंच गये और मामले की बारीकी से जांच की. इस संबंध में इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार बताया कि डुमरिया थाना क्षेत्र के गांव में 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली है.इस मामले में एफएसएल की टीम भी जांच कर वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए अपने साथ साक्ष्य जुटा कर ले गयी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel