[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गयाजी में पीएटी फॉर्म भर चुके छात्रों को मिले अंतिम मौका, P.hd दाखिले का नियम बदलने के बाद कुलपति से बड़ी मांग

गयाजी में पीएटी फॉर्म भर चुके छात्रों को मिले अंतिम मौका, P.hd दाखिले का नियम बदलने के बाद कुलपति से बड़ी मांग

0
गयाजी में पीएटी फॉर्म भर चुके छात्रों को मिले अंतिम मौका, P.hd दाखिले का नियम बदलने के बाद कुलपति से बड़ी मांग
सीनेट सदस्य डॉ. रूपेश कुमार

Gayaji News: (गयाजी से कलेन्द्र प्रताप की रिपोर्ट )
मगध विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. पीएटी (पीएचडी एडमिशन टेस्ट) के लिए आवेदन कर चुके छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है. राज्य सरकार द्वारा नामित सीनेट सदस्य डॉ. रूपेश कुमार ने कुलाधिपति से मांग की है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही पीएटी के लिए आवेदन कर दिया है, उन्हें परीक्षा में शामिल होने का एक अंतिम अवसर दिया जाए.

पीएचडी की तैयारी कर रहे छात्रों में बढ़ी चिंता

डॉ. रूपेश कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापन को करियर बनाने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए पीएचडी बेहद महत्वपूर्ण है. मगध विश्वविद्यालय ने पीएटी के माध्यम से पीएचडी कोर्सवर्क में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे और 31 मई 2026 को परीक्षा प्रस्तावित थी. बाद में छात्रों के अनुरोध पर आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई थी.

नए आदेश से बदल गई पूरी स्थिति

इसी बीच एक नया आदेश जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि यदि अब तक पीएटी परीक्षा आयोजित नहीं हुई है तो उसे रद्द कर दिया जाए. साथ ही भविष्य में केवल नेट (NET) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही पीएचडी कोर्सवर्क में प्रवेश का अवसर दिया जाएगा. इस आदेश के बाद पीएटी की तैयारी कर रहे छात्रों में निराशा का माहौल बन गया है.

फॉर्म भर चुके छात्रों के साथ न्याय की मांग

सीनेट सदस्य डॉ. रूपेश कुमार ने कहा कि जिन छात्रों ने पीएटी के लिए आवेदन किया है और परीक्षा की तैयारी में समय और संसाधन लगाए हैं, उनके हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने कुलाधिपति से आग्रह किया कि ऐसे अभ्यर्थियों को एक बार परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाए.

आगे से नेट के आधार पर हो सकता है प्रवेश

डॉ. रूपेश ने सुझाव दिया कि भविष्य में पीएचडी कोर्सवर्क में प्रवेश नेट स्कोर के आधार पर लिया जा सकता है. लेकिन वर्तमान में आवेदन कर चुके छात्रों को राहत देना छात्रहित में आवश्यक है. उन्होंने कहा कि पहले से जारी प्रक्रिया के बीच नियमों में बदलाव से छात्रों को नुकसान नहीं होना चाहिए.

अन्य विश्वविद्यालयों का भी दिया उदाहरण

उन्होंने कहा कि बिहार के कई विश्वविद्यालयों में पीएटी का आयोजन कर पीएचडी कोर्सवर्क में प्रवेश दिया गया है. ऐसे में मगध विश्वविद्यालय के छात्रों को भी एक अंतिम अवसर मिलना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि कुलाधिपति छात्रहित को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लेंगे.

छात्रों की निगाहें अब कुलाधिपति के फैसले पर

पीएटी फॉर्म भर चुके अभ्यर्थी अब कुलाधिपति के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं. छात्रों का मानना है कि यदि उन्हें एक अंतिम मौका मिलता है तो उनकी मेहनत और तैयारी व्यर्थ नहीं जाएगी. वहीं विश्वविद्यालय में इस मुद्दे को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है.

Also Read: भीख मांगने के बहाने यात्रियों को बनाती थीं निशाना, गया जंक्शन से तीन महिला चोर गिरफ्तार

Previous article पटना के बांस घाट पर शुरू हुई अत्याधुनिक अंत्येष्टि सेवा, अब फोन-ईमेल से होगी एडवांस बुकिंग, सुविधाएं जानकर चौंक जाएंगे
Next article डायना श्नाइदर का बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel