[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया पहले ही प्रयास में गुरुआ के मयंक मणि बने आरटीओ इंस्पेक्टर, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

पहले ही प्रयास में गुरुआ के मयंक मणि बने आरटीओ इंस्पेक्टर, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

0
पहले ही प्रयास में गुरुआ के मयंक मणि बने आरटीओ इंस्पेक्टर, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर
मयंक मणि

Gayaji News: (गुरुआ से डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट)
गयाजी जिले के गुरुआ बाजार निवासी मयंक मणि ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर आरटीओ इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे गुरुआ प्रखंड में खुशी का माहौल है. बधाई देने वालों का उनके घर पर लगातार तांता लगा हुआ है.

मेहनत और लगन ने दिलाई बड़ी सफलता

सामाजिक कार्यकर्ता नंदलाल साव के पुत्र मयंक मणि ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा और पहले ही प्रयास में बीपीएससी परीक्षा पास कर आरटीओ इंस्पेक्टर बनने का सपना साकार कर दिखाया.

गुरुआ से शुरू हुआ सफलता का सफर

मयंक मणि की प्रारंभिक शिक्षा गुरुआ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर गुरुआ से हुई. उन्होंने वर्ष 2017 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की. इसके बाद पटना में रहकर डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी की और साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी.लगातार मेहनत और सुनियोजित तैयारी के दम पर मयंक ने वर्ष 2026 में बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की और आरटीओ इंस्पेक्टर पद के लिए चयनित हुए. उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है.

शिक्षा और उपलब्धियों का उदाहरण है परिवार

मयंक की माता अनिता देवी गृहिणी हैं, जबकि पिता नंदलाल साव सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं. परिवार के लोगों के अनुसार उनकी पढ़ाई और मार्गदर्शन में चाचा बाबूलाल प्रसाद गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. मयंक का परिवार शिक्षा और उपलब्धियों का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा है. उनकी बड़ी बहन पूजा कुमारी बैंक में पीओ पद पर कार्यरत हैं. दूसरी बहन मधु कुमारी इंजीनियर हैं, जबकि छोटी बहन मेघा कुमारी बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद पर कार्यरत हैं.

युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

आर्थिक चुनौतियों के बावजूद परिवार ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. आज परिवार के सभी भाई-बहन अपने-अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर चुके हैं. मयंक मणि की उपलब्धि ने गुरुआ क्षेत्र के युवाओं में नई उम्मीद, आत्मविश्वास और बड़े लक्ष्य हासिल करने का जज्बा पैदा किया है.

Also Read: 6 बिहार एनसीसी बटालियन ने रचा इतिहास, 27 कैडेट बने अग्निवीर, सेना में चयन का नया रिकॉर्ड

Previous article झारखंड के कौलेश्वरी पहाड़ पर विराजती हैं कुल की रक्षक माता, महाभारत से जुड़ी रोचक मान्यता
Next article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई 8 जून को 
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel