[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया 6 बिहार एनसीसी बटालियन ने रचा इतिहास, 27 कैडेट बने अग्निवीर, सेना में चयन का नया रिकॉर्ड

6 बिहार एनसीसी बटालियन ने रचा इतिहास, 27 कैडेट बने अग्निवीर, सेना में चयन का नया रिकॉर्ड

0
6 बिहार एनसीसी बटालियन ने रचा इतिहास, 27 कैडेट बने अग्निवीर, सेना में चयन का नया रिकॉर्ड
6 बिहार एनसीसी बटालियन

Gayaji News: (गयाजी से रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट)
6 बिहार एनसीसी बटालियन ने भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है. बटालियन के 27 एनसीसी कैडेटों का भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयन हुआ है. इस उपलब्धि को न केवल बटालियन बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है.

27 कैडेटों का सेना में चयन

6 बिहार एनसीसी बटालियन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के कुल 27 कैडेटों ने अग्निवीर भर्ती में सफलता हासिल की है. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कैडेटों का चयन बटालियन की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल माना जा रहा है.

कर्नल पंकज कुमार के नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता

बटालियन के कमान अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कैडेटों ने यह सफलता हासिल की है. अधिकारियों के अनुसार नियमित प्रशिक्षण, अनुशासन और प्रेरणा ने कैडेटों को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

मेहनत, अनुशासन और समर्पण का मिला पुरस्कार

मीडिया से बातचीत में कर्नल पंकज कुमार ने कहा कि यह सफलता कैडेटों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है. उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं को सही दिशा देने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी मंच है.

गया के शिक्षण संस्थानों का रहा शानदार प्रदर्शन

बटालियन से मिली जानकारी के अनुसार एएम कॉलेज गया से 9 कैडेट, गया कॉलेज से 7 कैडेट, एमएसवाई से 5 कैडेट, एसएमसी कॉलेज से 5 कैडेट तथा रफीगंज से एक कैडेट का चयन अग्निवीर के रूप में हुआ है. कर्नल पंकज कुमार ने चयनित सभी कैडेटों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना हर युवा के लिए सम्मान और गौरव की बात है.

अन्य युवाओं के लिए बनेगी प्रेरणा

एनसीसी अधिकारियों ने इसे बटालियन के इतिहास की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सफलता आने वाले वर्षों में अन्य कैडेटों को भी सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करेगी. इस उपलब्धि के बाद बटालियन, प्रशिक्षकों और संबंधित शिक्षण संस्थानों में खुशी का माहौल है.

Also Read: गयाजी में ट्रेन से एक किलो सोना लूटकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, रेल थानाध्यक्ष सहित तीन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Previous article ‘तेल बचाओ, साइकिल अपनाओ’ के नारों से गूंजा नवगछिया, विश्व साइकिल दिवस पर निकली भव्य रैली
Next article Maruti 800 से Renault Duster तक, 7 ऐसी कार जिन्होंने अपने सेगमेंट को दी नयी पहचान
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel