[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया जी में ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 2-3 घंटे में आंधी,बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

गया जी में ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 2-3 घंटे में आंधी,बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

0
गया जी में ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 2-3 घंटे में आंधी,बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
सांकेतिक तस्वीर

Gaya Weather Alert: गया जी जिले में मौसम अचानक बिगड़ने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार जिले के बोधगया प्रखंड में अगले 2 से 3 घंटे के दौरान मेघगर्जन, वज्रपात, हल्की से मध्यम बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है. लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है.

गया जी के किस इलाके के लिए जारी हुआ अलर्ट?

आईएमडी की ओर से जारी नाउकास्ट चेतावनी के अनुसार गया जी जिले के बोधगया प्रखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान तेज हवा के साथ गरज-चमक और बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है.

यहां पढ़ें गया जी की ताजा खबरें, सिर्फ एक क्लिक में…

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन घंटे के भीतर प्रभावित क्षेत्रों में तेज आंधी, मेघगर्जन, वज्रपात और वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे मौसम में पेड़ों के नीचे खड़े होने, खुले मैदान में रहने और बिजली के खंभों या तारों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है.

लोगों के लिए जरूरी सलाह

  • खराब मौसम के दौरान घर या सुरक्षित भवन में रहें.
  • पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदान से दूर रहें.
  • किसान खेतों में काम करने से बचें और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें.
  • वाहन चालक तेज हवा और कम दृश्यता को देखते हुए सावधानी से वाहन चलाएं.
  • बिजली चमकने के दौरान मोबाइल या धातु की वस्तुओं का खुले स्थान पर उपयोग करने से बचें.

इन जिलों में भी जारी है ऑरेंज अलर्ट

गया जी के अलावा अरवल, बेगूसराय, भोजपुर, गोपालगंज, जहानाबाद, लखीसराय, मधुबनी, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के कई प्रखंडों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Also Read: Gaya News. गया जी में भीषण गर्मी के बीच निकलेगा ताजिया जुलूस, देखें अफसरों के संपर्क नंबर

Previous article शांति और भाईचारे के साथ मनेगा मुहर्रम, सम्मान समारोह के बीच निकला मातमी जुलूस
Next article Welcome To The Jungle: फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सामने आया पब्लिक रिएक्शन, अक्षय की फिल्म पास या फेल?
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel