[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया जी : 24 घंटे में ही सिस्टम फेल, हाइट गेज बैरियर टूटा, प्रतिबंध के बाद भी घुसा मालवाहक वाहन

गया जी : 24 घंटे में ही सिस्टम फेल, हाइट गेज बैरियर टूटा, प्रतिबंध के बाद भी घुसा मालवाहक वाहन

0
गया जी : 24 घंटे में ही सिस्टम फेल, हाइट गेज बैरियर टूटा, प्रतिबंध के बाद भी घुसा मालवाहक वाहन
हाइट गेज बैरियर की तस्वीर

Gaya ROB News: गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बागेश्वरी रेलवे गुमटी के पास रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य के लिए लगाया गया हाइट गेज बैरियर महज 24 घंटे भी सुरक्षित नहीं रह सका. बुधवार से भारी और ऊंचे वाहनों के प्रवेश पर रोक लागू की गई थी, लेकिन गुरुवार सुबह एक मालवाहक वाहन चालक ने प्रतिबंध की अनदेखी करते हुए बैरियर के नीचे से वाहन निकालने का प्रयास किया. इसी दौरान वाहन बैरियर से टकरा गया और लोहे का हाइट गेज बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया. राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

Gaya ROB News: आरओबी निर्माण के लिए लगाया गया था हाइट गेज बैरियर

बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को सुरक्षित ढंग से पूरा कराने के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने मंगलवार को हाइट गेज बैरियर लगाया था. बुधवार से करीब 2.75 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले सभी भारी और मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लागू कर दी गई थी, ताकि निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना न हो.

Gaya Ji News: प्रतिबंध के बावजूद बैरियर से टकराया वाहन

गुरुवार सुबह एक मालवाहक वाहन चालक ने निर्धारित नियमों की अनदेखी करते हुए बैरियर के नीचे से वाहन निकालने की कोशिश की. इसी दौरान वाहन सीधे हाइट गेज बैरियर से टकरा गया, जिससे बैरियर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि उस समय सड़क पर अधिक भीड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

गया जी की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Gaya Ji Railway News: नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू

गया जी में आरओबी निर्माण को लेकर जिला प्रशासन ने इस मार्ग पर नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है. पटना, बेलागंज और मानपुर की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं. प्रशासन बागेश्वरी-गांधी मोड़ मार्ग पर भी एक और हाइट गेज बैरियर लगाने की तैयारी कर रहा है, ताकि किसी भी दिशा से भारी वाहनों का प्रवेश रोका जा सके.

24 महीने में पूरा होगा आरओबी निर्माण

बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर रेलवे ओवरब्रिज परियोजना को फरवरी 2025 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान स्वीकृति मिली थी. परियोजना को 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. निर्माण कार्य शुरू होने के बाद प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को और सख्ती से लागू करने की तैयारी में है.

लोगों ने की सख्त निगरानी की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त हाई गेज बैरियर की जल्द मरम्मत, निर्माण स्थल पर निगरानी बढ़ाने और प्रतिबंधित वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि नियमों का कड़ाई से पालन नहीं कराया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है.

Also Read: गया जी में बड़ा हादसा टला, मालवाहक वाहन ने तोड़ा हाइट गेज बैरियर, ROB निर्माण स्थल पर मची अफरा-तफरी

Previous article अब अमेरिका में भी चलेगा शाहरुख का जादू, पोमोना में हुआ LA नाइट राइडर्स स्टेडियम का उद्घाटन
Next article राम मंदिर चंदा चोरी : VHP अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा-चंपत राय लापरवाही के दोषी हो सकते हैं, हम जिम्मेदार नहीं
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel