[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया Gaya News : संविधान सुरक्षा महारैली अब आज शेरघाटी में होगी : सतीश दास

Gaya News : संविधान सुरक्षा महारैली अब आज शेरघाटी में होगी : सतीश दास

0
Gaya News : संविधान सुरक्षा महारैली अब आज शेरघाटी में होगी : सतीश दास

गया जी. बुद्ध जयंती यानी वैशाख पूर्णिमा पर महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन संघर्ष समिति व आंबेडकर संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में एक मई को गांधी मैदान में आयोजित होने वाली संविधान सुरक्षा महारैली अब शेरघाटी के रंगलाल उच्च विद्यालय में आयोजित होगी. यह जानकारी अतिथि गृह में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उक्त कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सह पूर्व विधायक सतीश दास ने दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम गांधी मैदान में होना था, लेकिन प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने पर निर्धारित स्थान पर ही कार्यक्रम आयोजित करने की मांग को लेकर मोर्चा के लोग बुधवार को सुबह करीब 10:30 बजे अनशन पर बैठे ही थे, तभी पुलिस सभी अनशनकारियों को हिरासत में ले लिया. बुधवार की देर रात करीब 1:00 बजे प्रशासन के साथ हुई समझौता वार्ता के साथ पीआर बांड पर सभी को पुलिस हिरासत से मुक्त किया गया. साथ ही संविधान सुरक्षा महारैली को शेरघाटी के रंगलाल उच्च विद्यालय में आयोजित करने की स्वीकृति दी गयी. उन्होंने बताया कि शेरघाटी में आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन संविधान सुरक्षा संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजरत मौलाना सज्जाद नोमानी, आंबेडकर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक सतीश कुमार दास संयुक्त रूप से करेंगे. महारैली को अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता सहित कई अन्य राजनीतिक, रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी, मोर्चा के राष्ट्रीय-राज्य स्तरीय पदाधिकारी व बुद्धिजीवी संबोधित करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक डॉ विलास खरात करेंगे. प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक सतीश दास ने बताया कि संविधान सुरक्षा महारैली को गांधी मैदान में आयोजित करने की मांग को लेकर बुधवार से शुरू आमरण अनशन उनका अब कार्यक्रम के दिन एक मई को आयोजन स्थल पर ही समाप्त होगा.

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के धरना पर जाने की घोषणा से प्रशासन ने निकाला मध्यम मार्ग

पूर्व विधायक सतीश दास ने बताया कि अनशन के दौरान उनकी गिरफ्तारी के विरोध में जब बिहार विधानसभा के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने गुरुवार से धरना पर जाने की घोषणा की, तब बुधवार की देर रात जिला प्रशासन की ओर से समझौता वार्ता के लिए पहल किया गया और मध्यम मार्ग निकाला गया. वहीं बिहार विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने प्रेसवार्ता में कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं देने का निर्णय पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या के समान है.

महाराष्ट्र, यूपी सहित देश के कई अन्य राज्यों से हजारों लोग होंगे शामिल

संविधान बचाओ महारैली के सह संयोजक वसीम नय्यर अंसारी ने कहा कि एक मई को आयोजित हो रही उक्त रैली में बिहार के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड सहित देश के कई अन्य राज्यों से हजारों लोग शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि संगठन से जुड़े लोगों से संपर्क कर कार्यक्रम के नये स्थल की जानकारी दी जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel