[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया शेरघाटी में 10 महीने से स्वच्छता कर्मियों को नहीं मिला है मानदेय, आर्थिक संकट से परिवार चलाना हुआ मुश्किल

शेरघाटी में 10 महीने से स्वच्छता कर्मियों को नहीं मिला है मानदेय, आर्थिक संकट से परिवार चलाना हुआ मुश्किल

0
शेरघाटी में 10 महीने से स्वच्छता कर्मियों को नहीं मिला है मानदेय, आर्थिक संकट से परिवार चलाना हुआ मुश्किल
स्वच्छता कर्मी

Gaya News: (शेरघाटी नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट)

प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता कर्मी इन दिनों भारी परेशानियों से जूझ रहे हैं. करीब दस माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने और मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण कर्मियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. इसके बावजूद वे नियमित रूप से वार्डों में सफाई और कचरा संग्रहण का कार्य कर रहे हैं.

बिना वेतन के परिवार चलाना हुआ मुश्किल

चेरकी पंचायत के स्वच्छता कर्मियों ने बताया कि वर्ष 2024 का मानदेय अब तक नहीं मिला है. पंचायत के 15 वार्डों में लगातार सफाई कार्य कराया जा रहा है, लेकिन भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट गहरा गया है. वार्ड 12 खंडेल के कामदेव पासवान, वार्ड 9 पठान टोली के प्रवेश मांझी, वार्ड 5 दरियापुर के शिवकुमार रविदास और वार्ड 6 विशुनपुरा के कुलेंद्र चौधरी ने कहा कि महंगाई के इस दौर में बिना वेतन परिवार चलाना बेहद कठिन हो गया है.

रोज 100 रुपये मानदेय तय

स्वच्छता कर्मियों का कहना है कि प्रतिदिन 100 रुपये मानदेय तय किया गया है, लेकिन उसका भी नियमित भुगतान नहीं हो रहा है. कई महीनों से बकाया भुगतान के कारण कर्मियों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है.

बिना दस्ताना और मास्क के कर रहे सफाई

कर्मियों ने बताया कि सफाई कार्य के दौरान जरूरी सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं. दास्ताना, जूता, मास्क और अन्य सेफ्टी किट के अभाव में उन्हें जोखिम उठाकर काम करना पड़ रहा है. वहीं कचरा संग्रहण के लिए प्लास्टिक डब्बों की भी भारी कमी है.

महिला कर्मियों ने बताई परेशानी

डब्ल्यूपीयू केंद्र में कार्यरत मुनुरवा देवी और सुगंती देवी ने बताया कि केंद्र पर पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है. महिला कर्मियों को शौचालय और बाथरूम इस्तेमाल करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पीने के पानी की समस्या अलग बनी हुई है.

कचरा उठाव व्यवस्था भी हुई प्रभावित

चेरकी पंचायत के सुपरवाइजर उज्ज्वल वर्मा ने बताया कि चार ठेले खराब पड़े हैं और मरम्मत नहीं होने के कारण सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि फिलहाल यहां से कचरा प्रखंड तक नहीं भेजा जा रहा है, क्योंकि वहां भी कार्य बाधित है. प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में कमोबेश यही स्थिति बनी हुई है. इधर, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर स्वच्छता कृतिका कुमारी ने बताया कि सेफ्टी किट और ठेला मरम्मत की मांग को लेकर विभाग को पत्र भेजा गया है. विभागीय स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

Also Read: म्यांमार के राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बोधगया में हाई अलर्ट, ट्रैफिक रुट बदला, कई रास्ते रहेंगे बंद

Previous article पटना में दिन में छाया अंधेरा, तेज ठंडी हवाओं और झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
Next article आस्था का केंद्र है बाटा चौक का ऐतिहासिक कष्टहरण गौरीशंकर नाथ मंदिर, जानें पूजा व आरती का सही समय
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel