[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया Gaya News : शेरघाटी अग्निशमन विभाग में कार्यरत महिला सिपाही ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Gaya News : शेरघाटी अग्निशमन विभाग में कार्यरत महिला सिपाही ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

0
Gaya News : शेरघाटी अग्निशमन विभाग में कार्यरत महिला सिपाही ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

शेरघाटी (गया). शेरघाटी प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित क्वार्टर में अग्निशमन विभाग में पोस्टेड महिला सिपाही ने सोमवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी सुबह में लोगों को मिली. मृतका की पहचान भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव की ज्योति कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना पाकर शेरघाटी थाने की पुलिस, सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल, एएसपी शैलेंद्र सिंह एवं अग्निशमन विभाग के वरीय पदाधिकारी पहुंचे व जायजा लिया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया. एएसपी ने कहा कि महिला ने किन कारणों से आत्महत्या की है, स्पष्ट नहीं हो सका है. उसके कमरे से दो मोबाइल फोन पुलिस को मिले हैं. विभाग के पदाधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि ज्योति को पांच वर्ष की एक बेटी और करीब दो वर्ष का एक बेटा है. पति चंदन कुमार यादव तीन दिन पूर्व यहां से बच्चों को लेकर घर चला गया था. विभाग के लोगों ने कहा कि वह सरकारी क्वार्टर में रहती थी लेकिन हाल के एक सप्ताह पहले वह प्रखंड कार्यालय स्थित क्वार्टर में शिफ्ट हुई थी. उसके साथ काम करने वालों ने बताया कि वह अपने काम में हमेशा तत्पर रहती थी. इस प्रकार का कदम क्यों उठाया, यह समझ से परे है. इधर पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है. लोगों का कहना है कि उसके पति द्वारा बच्चों को लेकर चले जाने के बाद इस प्रकार का कदम उठाना जांच का विषय है. ज्योति एवं चंदन दोनों एक ही जगह के रहनेवाले बताये जाते हैं. इधर घटना की सूचना के बाद जिला फायर पदाधिकारी रितेश पांडे ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel