[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया-गोह मार्ग पर बड़ा हादसा, कोयला लदा पिकअप खेत में पलटा, इलाके में दहशत

गया-गोह मार्ग पर बड़ा हादसा, कोयला लदा पिकअप खेत में पलटा, इलाके में दहशत

0
गया-गोह मार्ग पर बड़ा हादसा, कोयला लदा पिकअप खेत में पलटा, इलाके में दहशत
पलटे हुए पिकअप को उठाते ग्रामीण

गयाजी कोंच से श्रीनिवास की रिपोर्ट
Gaya News:
गया-गोह मुख्य मार्ग पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. बहादुरबिघा गांव के पास कोयला लदा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि चालक की जान बच गई.

अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटा पिकअप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोयला लदा पिकअप वाहन गया से गोह की ओर जा रहा था. बहादुरबिघा गांव के समीप पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा. देखते ही देखते पिकअप सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गई.

ग्रामीणों ने चालक को निकाला बाहर

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. ग्रामीणों की तत्परता के कारण बड़ा नुकसान टल गया. दुर्घटना में चालक को हल्की चोटें आई हैं. हालांकि वाहन को नुकसान पहुंचा है. स्थानीय लोगों ने चालक को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है.

हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़

सड़क किनारे पिकअप पलटने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा. बाद में स्थिति सामान्य हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वाहन सड़क से गुजर रहे अन्य वाहनों से टकरा जाता या पलटने के दौरान चालक बाहर नहीं निकल पाता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

Also Read: गयाजी के सुरहर नदी में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Previous article बेगूसराय में निकली ‘संडेज ऑन साइकिल’ रैली, DM ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Next article कल किन राशि वालों को मिलेगा सफलता का साथ और किनकी बढ़ेंगी मुश्किलें, पढ़ें 8 जून का राशिफल
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel