[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया विधायक ने सीएम सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अतरी में पुलिस टीओपी की मांग, 35 किमी दूर है थाना

विधायक ने सीएम सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अतरी में पुलिस टीओपी की मांग, 35 किमी दूर है थाना

0
विधायक ने सीएम सम्राट चौधरी से की मुलाकात, अतरी में पुलिस टीओपी की मांग, 35 किमी दूर है थाना
सीएम सम्राट के साथ अतरी विधायक

Gaya News: (रोशन कुमार) अतरी विधानसभा क्षेत्र के सेवतर बाजार में स्थायी पुलिस टीओपी की स्थापना को लेकर अतरी विधायक रोमित कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. विधायक ने क्षेत्र की भौगोलिक कठिनाइयों और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को सामने रखते हुए जल्द पुलिस टीओपी स्थापित करने की मांग उठाई.

गेहलौर घाटी क्षेत्र को बताया संवेदनशील

विधायक रोमित कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि मोहड़ा प्रखंड का गेहलौर घाटी क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील और दुर्गम इलाका है. अतरी थाना घाटी के एक ओर स्थित है, जबकि दूसरी तरफ कई पंचायत और गांव बसे हुए हैं, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण आबादी निवास करती है.

दूरी के कारण समय पर नहीं पहुंचती पुलिस

विधायक ने कहा कि कठिन भौगोलिक स्थिति और लंबी दूरी के कारण आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता समय पर नहीं पहुंच पाती. इससे इलाके के लोगों में असुरक्षा की भावना बनी रहती है और ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है.

35 किलोमीटर दूर है थाना

उन्होंने बताया कि दरियापुर, सारस पंचायत और आसपास के गांव अतरी थाना से करीब 30 से 35 किलोमीटर दूर स्थित हैं. इतनी दूरी तय कर लोगों को कानूनी सहायता और थाना संबंधी कार्यों के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने की आशंका

विधायक ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि घाटी के दूसरी ओर स्थायी पुलिस उपस्थिति नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने की आशंका बनी रहती है. ऐसे में क्षेत्र में पुलिस निगरानी बढ़ाना बेहद जरूरी है.

सेवतर बाजार में स्थायी पुलिस टीओपी की मांग

जनहित और क्षेत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विधायक ने सेवतर बाजार पंचायत में स्थायी पुलिस टीओपी स्थापित करने की मांग की. उनका कहना है कि इससे ग्रामीणों को त्वरित पुलिस सहायता मिलेगी और कानून-व्यवस्था मजबूत होगी.

Also Read: गर्मी छुट्टी मनाने गया था परिवार इधर, चोरों ने कर दिया बड़ा कांड, झारखंड पुलिस के हवलदार के घर भीषण चोरी

Previous article समस्तीपुर: सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में पहली मैगजीन का लोकार्पण, शिक्षक और छात्रों ने लिया हिस्सा
Next article एक साल में जर्जर हुई 6 करोड़ की सड़क, ग्रामीणों में नाराजगी
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel