[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया जंक्शन पर चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ की कार्रवाई

गया जंक्शन पर चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ की कार्रवाई

0
गया जंक्शन पर चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ की कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस

Gaya Junction News : गया जंक्शन पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी के एक मोबाइल फोन के साथ एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर निवासी 28 वर्षीय मो. अकबर के रूप में हुई है.

फुटओवर ब्रिज के नीचे छिपा हुआ दिया दिखाई

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उपनिरीक्षक पवन कुमार के कुशल नेतृत्व में आरपीएफ, सीपीडीएस टीम और अन्य सुरक्षा कर्मी प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर नियमित गश्त कर रहे थे. इसी दौरान सुरक्षा बलों को प्लेटफॉर्म संख्या 3 के दिल्ली छोर पर स्थित फुटओवर ब्रिज के नीचे एक युवक संदिग्ध अवस्था में छिपा हुआ दिखाई दिया.

17 हजार रुपये का 5G मोबाइल बरामद

संदेह होने पर जब सुरक्षा बलों ने युवक को रोककर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से बिना सिम कार्ड का ‘POCO 5G’ कंपनी का एक चमकीला सिल्वर रंग का एंड्रॉएड मोबाइल फोन बरामद हुआ. कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने गया स्टेशन पर ही किसी अज्ञात रेल यात्री का यह मोबाइल चोरी किया था. बरामद किए गए इस मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 17 हजार रुपये बताई गई है.

जीआरपी को सौंपा गया आरोपी

आरपीएफ ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी युवक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी (रेलवे पुलिस) थाना गया के सुपुर्द कर दिया. उपनिरीक्षक पवन कुमार के लिखित शिकायत पत्र के आधार पर जीआरपी ने कांड संख्या 171/26 दर्ज करते हुए धारा 317(5) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला पंजीकृत कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है. इस सफलता के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने आम रेल यात्रियों से यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान और मोबाइल की सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से सतर्क रहने की अपील की है.

Also Read : गया जंक्शन पर ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 15 वर्षीय बच्ची रेस्क्यू, आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंपा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel