[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया शिक्षक का दिव्यांग बेटा गया जी से लापता, मानसिक रूप से था विक्षिप्त

शिक्षक का दिव्यांग बेटा गया जी से लापता, मानसिक रूप से था विक्षिप्त

0
शिक्षक का दिव्यांग बेटा गया जी से लापता, मानसिक रूप से था विक्षिप्त
लापता युवक की फाइल फोटो

गया जी मुकेश कुमार पांडेय का रिपोर्ट
Gaya Ji Youth Missing:
गया जी जिले के मोहड़ा प्रखंड स्थित गेहलौर गांव से एक 26 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है. शिक्षक मनोज पांडेय के पुत्र बिट्टू कुमार पांडेय 26 जून की शाम बाबा दशरथ मांझी समाधि स्थल के पास से अचानक गायब हो गए. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है.

Gaya Ji Youth Missing: गेहलौर घाटी क्षेत्र से लापता हुआ युवक

मोहड़ा प्रखंड के गेहलौर थाना क्षेत्र के गेहलौर गांव निवासी बिट्टू कुमार पांडेय 26 जून 2026 की शाम घर से निकले थे. परिजनों के अनुसार उन्हें आखिरी बार बाबा दशरथ मांझी समाधि स्थल के आसपास देखा गया था. इसके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका.

Gaya Ji Teacher : शिक्षक के पुत्र के लापता होने से परिवार परेशान

लापता युवक के पिता मनोज पांडेय पेशे से शिक्षक हैं. बेटे के अचानक गायब हो जाने के बाद पूरा परिवार चिंता में है. मां रानी देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात

परिजनों ने बताया कि बिट्टू कुमार का मानसिक संतुलन कुछ समय से ठीक नहीं था. इसी कारण वह घर से निकल गए और देर रात तक वापस नहीं लौटे. जब काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने पुलिस की मदद ली.

गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Gaya Ji News: गेहलौर थाना में दिया गया आवेदन

मनोज पांडेय ने गेहलौर थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र की तलाश करने की मांग की है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने विभिन्न समूहों में साझा की तस्वीर

गेहलौर थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी ने बताया कि युवक के गुमशुदा होने का आवेदन प्राप्त हुआ है. युवक की तस्वीर पुलिस प्रशासन के विभिन्न समूहों और नेटवर्क में साझा की गई है ताकि जल्द से जल्द उसकी पहचान और लोकेशन का पता लगाया जा सके.

दिव्यांग है लापता युवक

परिजनों के अनुसार बिट्टू कुमार पैर से हल्के दिव्यांग हैं. इसी वजह से परिवार की चिंता और बढ़ गई है. स्थानीय लोग भी युवक की तलाश में सहयोग कर रहे हैं. पुलिस और परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बिट्टू कुमार पांडेय के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत गेहलौर थाना या उनके परिजनों को सूचित करें. इससे युवक को जल्द खोजने में मदद मिल सकती है.

Also Read: गया जी: बैंक से पैसे निकालकर जा रहे युवक से चोरी, अब कटिहार से बरामद हुई पूरी रकम, आरोपी फरार

Previous article Drug Smuggling Arrest: मोतिहारी में पुलिस की बड़ी रेड, 5.2 किलो गांजे के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार
Next article सपने में भूत हमला करे तो क्या मतलब होता है? जानें स्वप्न शास्त्र में छुपा रहस्य
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel