[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया जी : टीसी देने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटा स्कूल प्रशासन

गया जी : टीसी देने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटा स्कूल प्रशासन

0
गया जी : टीसी देने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटा स्कूल प्रशासन
वायरल वीडियो की तस्वीर

Gaya Ji School Viral Video : गुरुआ प्रखंड के एएनएस प्लस टू स्कूल, सगाही में ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) जारी करने के नाम पर कथित अवैध वसूली का एक गंभीर मामला सामने आया है. विद्यालय के किरानी (क्लर्क) जयंत कुमार सिंह पर छात्रों से टीसी देने के एवज में कथित रूप से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया जा रहा है. इस कथित वसूली से जुड़ा एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह पूरा मामला क्षेत्र में भारी चर्चा का विषय बन गया है.

छात्रों ने बनाया वायरल वीडियो

विद्यालय के कुछ छात्र-छात्राओं का सीधा आरोप है कि टीसी प्राप्त करने के लिए उनसे रुपयों की मांग की गई और पैसे देने के बाद ही उन्हें प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया. परेशान छात्रों ने कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन से इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग शुरू कर दी है.

हालांकि, वायरल वीडियो और फोटो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है, इसलिए इसकी सत्यता की आधिकारिक जांच होना अभी बाकी है. प्रभात खबर इस वायरल वीडियो और फोटो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

Gaya Ji News : निष्पक्ष जांच की उठी मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने और ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा विद्यालय से जोड़ने के लिए लगातार विशेष अभियान चला रही है. ऐसे में यदि टीसी जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज के लिए छात्रों से अवैध रूप से रुपये वसूले जा रहे हैं, तो यह बेहद गंभीर मामला है. प्रबुद्ध नागरिकों ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले कर्मी के विरुद्ध सख्त कानूनी व अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है.

इधर, पीड़ित छात्रों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब हम लोगों से इस तरह की वसूली की गई है. विद्यालय में ऐसा हमेशा किया जाता है और यदि कोई छात्र इसके खिलाफ आवाज उठाता है, तो उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी जाती है.

संबंधित किरानी पर पहले भी लग चुके हैं फर्जीवाड़े के आरोप

बताया जा रहा है कि संबंधित किरानी जयंत कुमार सिंह पर पहले भी कथित फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप लग चुके हैं. पूर्व में उन पर आरोप था कि उन्होंने विद्यालय के ही एक वरीय शिक्षक के नाम से कथित तौर पर फर्जी हस्ताक्षर कर महत्वपूर्ण अंक पत्र (मार्क्सशीट) प्राप्त किए थे. हालांकि, उस पुराने मामले में विभाग द्वारा क्या कार्रवाई की गई, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी वर्तमान में उपलब्ध नहीं है.

प्रधानाचार्य ने कहा- जांच जारी

इस पूरे विवाद के संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य वासुदेव चौबे ने बताया कि यह वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है. उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से त्वरित जांच और ठोस कार्रवाई की आस में विद्यालय के बच्चे नजरें गड़ाए हुए हैं.

Also Read : तकनीक आधारित और पारदर्शी न्याय व्यवस्था की जरूरत, सीएम सम्राट चौधरी ने गया जी में रखा प्रस्ताव

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel