[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया जी के हाई सिक्योरिटी जोन में महिला दारोगा से लूटकांड, मोबाइल और पुलिस आईकार्ड लेकर भागे बदमाश

गया जी के हाई सिक्योरिटी जोन में महिला दारोगा से लूटकांड, मोबाइल और पुलिस आईकार्ड लेकर भागे बदमाश

0
गया जी के हाई सिक्योरिटी जोन में महिला दारोगा से लूटकांड, मोबाइल और पुलिस आईकार्ड लेकर भागे बदमाश
प्रतीकात्मक तस्वीर

Gaya Ji News : गया शहर के महिला थाना में तैनात प्रशिक्षु महिला दारोगा काजल कुमारी के साथ लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है. महिला थाना के ठीक पीछे स्थित गौतम नगर इलाके में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे दो युवकों ने उन पर हमला कर उनका मोबाइल फोन और पुलिस का पहचान पत्र (आईकार्ड) छीन लिया. घटना के बाद पीड़िता के बयान पर संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

ड्यूटी से लौट रही महिला दारोगा पर हमला

प्रशिक्षु दारोगा काजल कुमारी ने अपनी शिकायत में बताया कि महिला थाना के पीछे गौतम नगर में उनका निजी आवास है. शुक्रवार रात ड्यूटी समाप्त कर वह पैदल अपने आवास लौट रही थीं. इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया. विरोध करने के बावजूद बदमाश उनका स्मार्टफोन और पुलिस आईकार्ड छीनकर भाग निकले.

बदमाशों का किया पीछा लेकिन नहीं आए पकड़ में

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर दोनों आरोपी फरार होने में सफल रहे. घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

हाई सिक्योरिटी जोन में लूट, पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल

यह घटना ऐसे इलाके में हुई है जिसे सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। घटनास्थल के समीप महिला थाना, चंदौती थाना और विधि-व्यवस्था डीएसपी कार्यालय स्थित हैं. इसके अलावा चंदौती बीडीओ समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के सरकारी आवास भी इसी क्षेत्र में हैं. यह मार्ग गया-पटना हाईवे को जोड़ता है, जिससे यहां दिन-रात लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है. इसके बावजूद एक महिला पुलिसकर्मी के साथ लूट की घटना ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

एक साल में महिला सिपाही के घर दो बार चोरी, अब महिला दारोगा से लूट

स्थानीय लोगों के अनुसार गौतम नगर और झुटिया रोड क्षेत्र में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है. लोगों का कहना है कि इसी इलाके में रहने वाली एक अन्य महिला सिपाही के घर में भी पिछले एक वर्ष के भीतर दो बार चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. ऐसे में लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है और पुलिस से प्रभावी कार्रवाई की मांग की जा रही है.

Also Read : बिंद थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी प्रेमी संग फरार, पिता ने दर्ज कराई शिकायत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel