[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया जी : सांप काटने के बाद महिला की गई जान, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

गया जी : सांप काटने के बाद महिला की गई जान, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

0
गया जी : सांप काटने के बाद महिला की गई जान, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल, गया जी

Gaya Ji News : शेरघाटी प्रखंड के कठार गांव की रहने वाली पिंकी देवी (पति अभिमन्यु सिन्हा) की सांप काटने के बाद समुचित इलाज के अभाव में मौत हो गई. इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल के ऑन-ड्यूटी डॉक्टर पर घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने इस पूरी घटना की लिखित शिकायत स्वास्थ्य मंत्री से करने की बात भी कही है.

बिना जांच के इंजेक्शन देने का आरोप

परिजनों के अनुसार, 28 जून 2026 की सुबह करीब 9 बजे पिंकी देवी अपने घर पर गोइठा उठा रही थीं, तभी अचानक उन्हें एक सांप ने काट लिया. इसके तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. परिजनों का गंभीर आरोप है कि वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला की पल्स, ब्लड प्रेशर (बीपी) और वजन की बुनियादी जांच किए बिना ही एविल, डेक्सोना और एक दर्द निवारक इंजेक्शन देकर उन्हें कुछ देर आराम करने की सलाह दे दी.

गया जी ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

परिजनों का कहना है कि इंजेक्शन देने के करीब एक घंटे बाद महिला की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई. इसके बाद आनन-फानन में उसे शहर के एक निजी क्लीनिक ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया. लेकिन गया ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया.

समय पर उचित उपचार न मिलने का आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि सरकारी अस्पताल में सर्पदंश के प्रोटोकॉल के अनुरूप समुचित इलाज नहीं किया गया और न ही यह जानने की कोशिश की गई कि किस प्रकार के विषैले जीव ने काटा था. उनका कहना है कि यदि समय पर उचित उपचार मिलता तो महिला की जान बच सकती थी.

अस्पताल उपाधीक्षक ने कहा- शिकायत मिलने पर होगी जांच

जानकारी के अनुसार, मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से अब मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है. इस संबंध में पूछे जाने पर शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय कुमार ने बताया कि यह पूरा मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस संबंध में परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त होती है, तो मामले की पूरी जांच कर दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : गया जी : पेड़ से लटका मिला था विजय दास का शव, पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए दर्ज कराई FIR

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel