[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया बिहार के इस जिले में लगेगा बच्चों के लिए फ्री स्पोर्ट्स कैंप, 12 जून तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें आवेदन

बिहार के इस जिले में लगेगा बच्चों के लिए फ्री स्पोर्ट्स कैंप, 12 जून तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें आवेदन

0
बिहार के इस जिले में लगेगा बच्चों के लिए फ्री स्पोर्ट्स कैंप, 12 जून तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें आवेदन
AI जेनरेटेड तस्वीर

गया से हरिबंश कुमार की रिपोर्ट
Gaya Ji News:
गया जी जिला खेल कार्यालय द्वारा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और खेल विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान में “समर स्पोर्ट्स एवं प्रतिभा खोज कैंप-2026” का आयोजन 14 जून से 21 जून 2026 तक किया जायेगा. शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है. जिला खेल पदाधिकारी नीतू कुमारी ने बताया कि इस विशेष शिविर में छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं भाग ले सकेंगे. शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण के साथ-साथ उनकी खेल प्रतिभा का मूल्यांकन भी किया जायेगा.

इन खेलों में मिलेगा प्रशिक्षण

शिविर में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, कबड्डी, कुश्ती, तीरंदाजी (आर्चरी), शूटिंग और कराटे कुल 11 खेलों का प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ियों की क्षमता का आकलन कर उत्कृष्ट प्रतिभाओं का चयन किया जायेगा.

खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 जून

शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 जून 2026 निर्धारित की गयी है. अभ्यर्थी कोड स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या खेल भवन गया पहुंचकर ऑफलाइन पंजीकरण भी करा सकते हैं.

नि:शुल्क प्रशिक्षण के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान

जिला खेल पदाधिकारी नीतू कुमारी ने स्पष्ट किया कि यह शिविर पूर्णतः नि:शुल्क होगा. शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगे. साथ ही चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे के प्रशिक्षण और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा. उन्होंने अभिभावकों, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लेने तथा बच्चों को खेलों के माध्यम से अपने कौशल को निखारने का अवसर देने की अपील की है.

Also Read: बिहार में अब फ्रेंचाइजी मॉडल पर खुलेंगे डाकघर, युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें आवेदन

Previous article अफगान सीमा में पाक के एयर स्ट्राइक से कोहराम, 13 बेकसूरों की जान गई, तालिबान ने जताया कड़ा ऐतराज
Next article ऋषिकुंड तपोभूमि में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel