[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया शेरपुर गांव में पुल निर्माण शुरू, 13 लाख की लागत से बन रहा पुल, 10 साल का इंतजार हुआ खत्म

शेरपुर गांव में पुल निर्माण शुरू, 13 लाख की लागत से बन रहा पुल, 10 साल का इंतजार हुआ खत्म

0
शेरपुर गांव में पुल निर्माण शुरू, 13 लाख की लागत से बन रहा पुल, 10 साल का इंतजार हुआ खत्म
पुल निर्माण शुरू हुआ

गया जी से रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट
Gaya Ji News : नगर प्रखंड के शेरपुर गांव के लोगों का करीब एक दशक पुराना इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है. वर्षों से जिस पुल के निर्माण की मांग ग्रामीण लगातार कर रहे थे, उसका निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है. लगभग 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल पंचायत समिति फंड से तैयार किया जा रहा है. पुल बनने के बाद गांव के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी, खासकर बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी. ग्रामीणों का कहना है कि पुल के अभाव में हर वर्ष बारिश के दौरान स्थिति बेहद कठिन हो जाती थी.

रास्ता बंद होने से मरीजों और बच्चों को उठानी पड़ती थी भारी परेशानी

बच्चों की पढ़ाई, किसानों की आवाजाही, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और दैनिक जरूरतों के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. शेरपुर गांव के लोगों के लिए बरसात का मौसम किसी चुनौती से कम नहीं होता था. पानी भर जाने के कारण रास्ता पूरी तरह बाधित हो जाता था और लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था. सबसे अधिक परेशानी तब होती थी जब किसी बीमार व्यक्ति को तत्काल अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ती थी. कई बार मरीजों को चारपाई या अन्य वैकल्पिक साधनों से ले जाना पड़ता था.

बरसात की परेशानी खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम

स्कूली बच्चों और महिलाओं को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता थ.पुल निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. पंचायत समिति फंड से हो रहा निर्माण इस महत्वपूर्ण पुल का निर्माण पंचायत समिति फंड से कराया जा रहा है. लगभग 13 लाख रुपये की लागत वाली इस योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है. निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब उन्हें बरसात के दिनों में आवागमन के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा.

विकास की नई राह पर शेरपुर गांव, पुल निर्माण से उम्मीदें बढ़ीं

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर पुल का निर्माण पूरा होगा ताकि जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सकें. गांव के विकास को मिलेगी नयी गति पुल बनने के बाद शेरपुर गांव के विकास को नयी रफ्तार मिलने की उम्मीद है. किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी. छात्रों को स्कूल और कॉलेज जाने में सुविधा मिलेगी, जबकि आम लोगों का आवागमन भी पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और आसान हो जायेगा.

बुनियादी ढांचे को लेकर ग्रामीणों की सकारात्मक सोच

स्थानीय लोगों का मानना है कि बेहतर सड़क और पुल जैसी बुनियादी सुविधाएं किसी भी गांव के विकास की आधारशिला होती हैं.इससे रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होती है. पुल निर्माण शुरू होने की खबर से शेरपुर गांव के लोगों में खुशी का माहौल है. क्या कहते हैं उप प्रमुख इस संबंध में नगर प्रखंड के उप प्रमुख सह जदयू के जिला युवा अध्यक्ष सतीश पटेल उर्फ रमाकांत ने बताया कि गांव के लोगों की सेवा करना हमारी पहली प्राथमिकता है.

पंचायत समिति फंड से बन रहा पुल, जल्द मिलेगा लाभ

पंचायत समिति के फंड से पुल का निर्माण हो रहा है.लोगों ने कई दिनों से मांग कर रहे थे पुल बनाने की. लोगों की समस्याओं को देखते हुए पल का निर्माण शुरू कर दिया गया है. जल्द ही इसका लाभ मिलना शुरू हो जायेगा. उन्होंने कहा था कि चुनाव से पहले हर काम पूरा करेंगे अपना वादा को पूरा कर रहे हैं.

Also Read : मैगरा बस स्टैंड में फैला नाली का गंदा पानी, दुर्गंध से नागरिक परेशान, यात्रियों और दुकानदारों की बढ़ी मुश्किलें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel