[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने की समीक्षा बैठक, गया के विकास के लिए 26 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने की समीक्षा बैठक, गया के विकास के लिए 26 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर

0
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने की समीक्षा बैठक, गया के विकास के लिए 26 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर
बैठक में शामिल विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार

Gaya Ji News ( गयाजी कार्यालय से रोशन कुमार की रिपोर्ट ):
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने सोमवार को प्रमंडलीय कार्यालय में मगध आयुक्त डॉ सफीना ए एन, नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों के साथ गया टाउन एवं गयाजी जिला से संबंधित कुल 26 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तृत समीक्षा बैठक की. बैठक में शहर के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने को लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया.

फल्गु नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने और शहर को जाम से मुक्ति दिलाने पर जोर

समीक्षा बैठक के दौरान गया शहर की बुनियादी समस्याओं के समाधान पर विशेष चर्चा की गई. फल्गु नदी को अतिक्रमण एवं प्रदूषण मुक्त बनाने तथा शहर को जाममुक्त करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही सड़क एवं ओवरब्रिज निर्माण, सीसीटीवी एवं ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

स्वच्छ, सुंदर और हरित गया के निर्माण के लिए दिए गए दिशा-निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष ने गया को एक सुंदर और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया. बैठक में वृक्षारोपण, पार्क-तालाब संरक्षण, खेल स्टेडियम निर्माण, पर्यटन विकास तथा स्वच्छ एवं हरित गया के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और इस दिशा में तेजी से काम करने को कहा गया.

गया और बोधगया के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश

डॉ प्रेम कुमार ने अधिकारियों से कहा कि गया एवं बोधगया के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन महत्व को ध्यान में रखते हुए सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण कराया जाए. उन्होंने कहा कि जनहित एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Also Read: गया के गुरुआ में महारुद्र यज्ञ का हुआ समापन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Previous article Tata Motors ने किया कमाल! मई में 42% बढ़ी बिक्री, EV सेल्स ने बनाया नया रिकॉर्ड
Next article ट्रेन से कटकर सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी की मौत, घर में पसरा मातम
Avatar Of Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel