[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया जी में बालू खदान के गड्ढे में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, इन पर लगाया आरोप

गया जी में बालू खदान के गड्ढे में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, इन पर लगाया आरोप

0
गया जी में बालू खदान के गड्ढे में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, इन पर लगाया आरोप
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण

गया जी से ओमकार सिन्हा की रिपोर्ट
Gaya Ji News:
गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. निलांजन नदी के मंझोली घाट पर बालू निकासी से बने गहरे गड्ढे में डूबने से 60 वर्षीय जठु मिस्त्री की मौत हो गई. गुरुवार सुबह उनका शव पानी में तैरता मिला, जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बालू संवेदक पर गंभीर आरोप लगाए हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

घर से निकले थे चारा-पानी देने

जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय जठु मिस्त्री बुधवार सुबह घर से पशुओं को चारा-पानी देने के लिए निकले थे. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. गुरुवार सुबह निलांजन नदी में बने गहरे गड्ढे के पानी में उनका शव तैरता हुआ मिला.

बालू निकासी से बने गड्ढे में डूबने की आशंका

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जिस गड्ढे में जठु मिस्त्री का शव मिला, वह बालू निकासी के दौरान बनाया गया था. ग्रामीणों के अनुसार यह गड्ढा बीके इंटरप्राइजेज के संवेदक द्वारा बालू खनन के दौरान छोड़ा गया था, जो अब हादसों का कारण बन रहा है. घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए. माहौल तनावपूर्ण हो गया और लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जतानी शुरू कर दी.

पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने किया विरोध

सूचना मिलते ही बाराचट्टी, मोहनपुर और डोभी क्षेत्र की पुलिस टीम शेरघाटी-2 डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची. बाराचट्टी अंचल अधिकारी (सीओ) भी घटनास्थल पर पहुंचे. हालांकि, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकालने की प्रक्रिया का विरोध किया और पहले कार्रवाई की मांग करने लगे.

ग्रामीणों ने बालू संवेदक पर लगाए गंभीर आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन किया जा रहा है. उनका कहना है कि संबंधित संवेदक निर्धारित घाट की बजाय दूसरे क्षेत्रों में भी बालू निकासी कर रहा है, जिससे नदी किनारे कई खतरनाक गड्ढे बन गए हैं. आक्रोशित ग्रामीणों ने संवेदक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं.

प्रशासन ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. जठु मिस्त्री की मौत के बाद गांव में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीण इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Also Read: गया जंक्शन पर पश्चिम बंगाल के 4 युवक गिरफ्तार, हॉल्ट पर ट्रेन रुकते ही यात्रियों के साथ कर देते थे बड़ा कांड

Previous article रामगढ़ में जर्जर हुआ सूर्य सरोवर घाट, मरम्मत नहीं होने से बढ़ा हादसे का खतरा; ग्रामीणों ने उठाए निर्माणकार्य पर सवाल
Next article नहीं बदला NEET UG एग्जाम पैटर्न, सोशल मीडिया पर फैला फर्जी नोटिस
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel