[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया जी में मुहर्रम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हेलीकॉप्टर वाला ताजिया बना आकर्षण का केंद्र

गया जी में मुहर्रम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हेलीकॉप्टर वाला ताजिया बना आकर्षण का केंद्र

0
गया जी में मुहर्रम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हेलीकॉप्टर वाला ताजिया बना आकर्षण का केंद्र
कर्बला में फातेहा के बाद ताजिया को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

डुमरिया से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट
Gaya Ji Muharram News :
डुमरिया थाना क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व शनिवार को पूरी श्रद्धा, आस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. डुमरिया प्रखंड के मैगरा, नारायणपुर, सेवरा, छकरबंधा, कोल्हुबर, मंझौली, भंगिया तथा इमामगंज प्रखंड के झिकटिया, कुईबार, मैंरा, परसिया और शमसाबाद समेत विभिन्न गांवों से अकीदतमंदों द्वारा पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया.

खेल मैदान में लगा मेला

डुमरिया एवं इमामगंज प्रखंड की सीमा पर स्थित खेल मैदान में स्थानीय प्रशासन की निगरानी में एक भव्य मेला आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे. मेले में युवाओं ने इमाम हुसैन की शहादत की याद में लाठी-डंडे और पारंपरिक करतबों का शानदार प्रदर्शन किया. पूरा माहौल “या हुसैन” के नारों से गूंज उठा.

Gaya Ji Muharram Procession 1
हेलिकॉप्टर वाला ताजिया बना आकर्षण का केंद्र

कर्बला में दी गई श्रद्धांजलि

ढोल-नगाड़ों की गूंज और नारों के बीच सभी ताजिया कर्बला पहुंचे, जहां मजहबी रीति-रिवाज के साथ फातेहा पढ़ने के बाद ताजिया को सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इस दौरान कर्बला की ऐतिहासिक जंग में शहीद हुए 72 जांबाज शहीदों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. मुहर्रम के अवसर पर युवाओं ने निशुल्क पेयजल स्टॉल लगाकर लोगों की सेवा की.

Also Read : Gaya News. गया जी में भीषण गर्मी के बीच निकलेगा ताजिया जुलूस, देखें अफसरों के संपर्क नंबर

आकर्षण का केंद्र रहे ताजिया

इस बार मुहर्रम में झिकटिया गांव के मुस्लिम समुदाय द्वारा तैयार किया गया हेलीकॉप्टर की आकृति वाला ताजिया मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहा. वहीं दूसरी ओर, सेवरा गांव के ताजिया को सासाराम स्थित प्रसिद्ध शेरशाह सूरी के मकबरे की तर्ज पर बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया था, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

Gaya Ji Muharram Procession 2
गया जी में मुहर्रम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हेलीकॉप्टर वाला ताजिया बना आकर्षण का केंद्र 4

प्रशासन की रही कड़ी निगरानी

पूरे आयोजन के दौरान स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा. डुमरिया के बीडीओ, सीओ, मैगरा थानाध्यक्ष, डुमरिया एवं छकरबंधा थानाध्यक्ष सहित अन्य सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मुस्तैदी से मेले और जुलूस की निगरानी करते रहे. प्रशासन की सतर्कता और आम लोगों के आपसी सहयोग से यह पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ.

Also Read : गया जी : इमामगंज में हेलीकॉप्टर आकार का ताजिया बना आकर्षण, हिंदू कारीगर ने किया तैयार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel