[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया जंक्शन से 12 जुलाई को चलेगी 3 स्पेशल ट्रेन, दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे की बड़ी तैयारी, इन रूटों पर होगा परिचालन

गया जंक्शन से 12 जुलाई को चलेगी 3 स्पेशल ट्रेन, दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे की बड़ी तैयारी, इन रूटों पर होगा परिचालन

0
गया जंक्शन से 12 जुलाई को चलेगी 3 स्पेशल ट्रेन, दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे की बड़ी तैयारी, इन रूटों पर होगा परिचालन
स्पेशल ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर

Gaya Ji Exam Special Train: 12 जुलाई को होने वाली बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए गया जंक्शन से तीन परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई जा रही है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.

Gaya Ji Exam Special Train: तीन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की तैयारी

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित योजना के तहत दो स्पेशल ट्रेनें गया–पटना रेलखंड पर और एक स्पेशल ट्रेन गया–किउल रेलखंड पर संचालित करने की तैयारी की जा रही है. इन ट्रेनों का उद्देश्य परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम करना है.

Gaya Junction: रेलवे यार्ड में भी शुरू हुई तैयारी

स्पेशल ट्रेनों के संभावित संचालन को देखते हुए गया रेलवे यार्ड में अतिरिक्त रेक रखने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है. ताकि रेलवे मुख्यालय से अनुमति मिलते ही बिना किसी देरी के ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा सके. इसके साथ ही रेलवे प्रशासन भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और परिचालन संबंधी तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहा है.

गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Gaya Ji News: मुख्यालय की मंजूरी के बाद जारी होगी समय-सारिणी

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन का अंतिम निर्णय रेलवे मुख्यालय की स्वीकृति मिलने के बाद लिया जाएगा. मंजूरी मिलते ही ट्रेनों के समय, ठहराव और विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो.

Also Read: गया जी: लड़कियों का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला रेहान पटना से गिरफ्तार, दिल्ली भाग रहा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel