[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गयाजी: ज्वेलरी शॉप लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद दो अपराधी गिरफ्तार

गयाजी: ज्वेलरी शॉप लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद दो अपराधी गिरफ्तार

0
गयाजी: ज्वेलरी शॉप लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद दो अपराधी गिरफ्तार
एसएसपी सुशील कुमार

संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
Gaya Ji Encounter:
गया जिले के गुरुआ बाजार में बीते 27 मई को हथियार के बल पर आभूषण व्यवसायी को गोली मारकर करीब 45 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लूटने के सनसनीखेज मामले में गया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस पूरे मामले को लेकर गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुशील कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर डिटेल जानकारी साझा की है.

जयपुर डैम के पास घेराबंदी के दौरान अपराधियों ने की फायरिंग

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि गुरुआ में हुई इस बड़ी लूट की घटना के तुरंत बाद अपराधियों की शिनाख्त और उनकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम (SIT) का गठन किया गया था. इसी अनुसंधान के क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गुरारू थाना क्षेत्र के जयपुर डैम के पास कुछ हथियारबंद अपराधी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं. सूचना के आधार पर विशेष टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके की सघन घेराबंदी की. पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख अपराधियों ने खुद को घिरता पाकर पुलिस पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

अपराधीयों द्वारा की गई इस अचानक फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में त्वरित और जवाबी कार्रवाई की. दोनों तरफ से हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो कुख्यात अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया.

घायल अपराधियों की पहचान सुजीत चौधरी और श्रवण कुमार के रूप में की गई है. एसएसपी ने बताया कि इस मुठभेड़ में आरोपी सुजीत चौधरी के दोनों पैरों में तथा श्रवण कुमार के एक पैर में गोली लगी है. पुलिस ने दोनों घायल अपराधियों को कड़ी सुरक्षा के बीच तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है.

आरा स्थित ससुराल में भी हुई छापेमारी, 5 अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए इन अपराधियों के कब्जे से और उनकी निशानदेही पर गुरुआ बाजार से लूटे गए करीब 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद कर लिए हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी सुजीत चौधरी के भोजपुर (आरा) स्थित ससुराल में भी पुलिस की एक विशेष टीम द्वारा छापेमारी की गई, जहाँ छुपाकर रखे गए अतिरिक्त जेवरात बरामद किए गए हैं.

एसएसपी सुशील कुमार ने स्पष्ट किया कि इस पूरे ज्वेलरी लूटकांड में इन दोनों के अलावा पांच अन्य अपराधी भी शामिल हैं, जो फिलहाल फरार चल रहे हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है और बहुत जल्द ही बाकी बचे सभी आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जायेगा.

Also Read: गुरुआ का जेवर व्यवसायी से लूटा गया सोना बरामद, जानिए क्यों हुआ हाफ एनकाउंटर

Previous article मधुबनी: जमीन खाली कराने गई प्रशासनिक टीम पर हमला, महिला ने खुद को लगाई आग
Next article फारबिसगंज में एडीएम ने किया बाढ़ पूर्व तैयारियों का निरीक्षण
Avatar Of Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel