[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया-डाल्टेनगंज रेल लाइन परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, कई इलाकों में शुरू हुई मिट्टी की जांच

गया-डाल्टेनगंज रेल लाइन परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, कई इलाकों में शुरू हुई मिट्टी की जांच

0
गया-डाल्टेनगंज रेल लाइन परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, कई इलाकों में शुरू हुई मिट्टी की जांच
जांच कर रहे कर्मी

गया जी से रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट
Gaya Ji-Daltonganj Rail Project:
गया जी से डाल्टेनगंज तक प्रस्तावित नई रेलवे लाइन परियोजना को लेकर काम तेज हो गया है. रेलवे विभाग ने परियोजना के लिए मिट्टी की जांच शुरू कर दी है. डुमरिया समेत कई इलाकों में रेलवे अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम पहुंचकर नमूने एकत्र कर रही है. इस परियोजना के पूरा होने से बिहार और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा.

गया-डाल्टेनगंज रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार

गया-डाल्टेनगंज नई रेलवे लाइन परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में रेलवे विभाग ने महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है. अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम डुमरिया प्रखंड के जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंची तथा मिट्टी की जांच का कार्य शुरू किया. सबसे पहले कोल्हुवार पंचायत के पिडरवां आहर के पास बोरिंग कर मिट्टी के नमूने लिए गए. जांच रिपोर्ट रेलवे मुख्यालय भेजी गई है.

कई क्षेत्रों में हो रही है मिट्टी की जांच

सूत्रों के अनुसार परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. डोभी, शेरघाटी, रोशनगंज, बांकेबाजार, लुटुआ, शकरपुर और डुमरिया क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मिट्टी की जांच की जा चुकी है. विशेषज्ञ नमूनों का परीक्षण कर यह तय करेंगे कि रेलवे ट्रैक निर्माण के लिए जमीन कितनी उपयुक्त है और किन स्थानों पर विशेष इंजीनियरिंग उपायों की आवश्यकता होगी.

446.25 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी रेल लाइन

केंद्र सरकार की ओर से इस परियोजना के लिए 446.25 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. इसके तहत 136.88 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी. परियोजना को क्षेत्र की महत्वपूर्ण रेल कनेक्टिविटी योजनाओं में शामिल माना जा रहा है.

गया जी की खबरें यहां पढ़ें

इन क्षेत्रों को मिलेगा सीधा रेल संपर्क

प्रस्तावित रेल मार्ग गया जिले के गुरुआ, शेरघाटी, बांकेबाजार, इमामगंज, मैगरा और डुमरिया से होकर झारखंड के नौडीहा बाजार तथा डाल्टेनगंज तक जाएगा. रेल लाइन बनने के बाद बिहार और झारखंड के सीमावर्ती इलाकों के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा.

यात्रियों, किसानों और व्यापारियों को होगा लाभ

रेल परियोजना पूरी होने के बाद यात्रियों की आवाजाही आसान होगी. इसके साथ ही कृषि, व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है. बेहतर परिवहन सुविधा मिलने से स्थानीय उत्पादों की आवाजाही आसान होगी और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी विकसित होने की संभावना है. मिट्टी जांच और डीपीआर तैयार होने के बाद परियोजना के अगले चरण की प्रक्रिया शुरू होगी. रेलवे विभाग तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर निर्माण कार्य की रूपरेखा तय करेगा. स्थानीय लोगों की नजर अब इस बात पर है कि परियोजना का निर्माण कार्य कब शुरू होता है.

Also Read: BPSC 70वीं परीक्षा में RDO बने गया जी के निशांत कुमार, इस दिन बांकेबाजार में होगा भव्य सम्मान

Previous article 14 दमकल, 40 फायरकर्मी और 9 घंटे की जंग के बाद बुझी आग, एक चिंगारी ने कबाड़ गोदाम को किया राख
Next article प्रभात इंपैक्ट: महादलित टोला में बहाल हुई नल-जल योजना, फिर बहने लगा पेयजल
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel