[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया एयरपोर्ट : 28 मार्च से एयर इंडिया की दिल्ली उड़ानें बंद, 29 से इंडिगो भरेगी मुंबई की उड़ान

गया एयरपोर्ट : 28 मार्च से एयर इंडिया की दिल्ली उड़ानें बंद, 29 से इंडिगो भरेगी मुंबई की उड़ान

0
गया एयरपोर्ट : 28 मार्च से एयर इंडिया की दिल्ली उड़ानें बंद, 29 से इंडिगो भरेगी मुंबई की उड़ान
मौसम का सांकेति

बोधगया. गया एयरपोर्ट से दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बुरी और एक अच्छी खबर है. दिल्ली-गया रूट पर सेवाएं दे रही एयर इंडिया 28 मार्च के बाद अपनी विमान सेवा बंद कर रही है. एयर इंडिया ने इस रूट के लिए अपनी टिकट बुकिंग भी रोक दी है. वहीं, राहत की बात यह है कि इंडिगो 29 मार्च से गया एयरपोर्ट से सीधे मुंबई के लिए नयी विमान सेवा शुरू करने जा रही है. गया एयरपोर्ट के डायरेक्टर अवधेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि 28 मार्च के बाद दिल्ली-गया रूट पर एयर इंडिया के विमान आवाजाही नहीं करेंगे. कंपनी ने न तो आगामी समर सीजन के लिए कोई नया शेड्यूल जारी किया है और न ही बोधगया के अगले पर्यटन सीजन (अक्टूबर से मार्च) के लिए कोई रूपरेखा गया एयरपोर्ट प्रबंधन को सौंपी है. इसका सीधा मतलब है कि अब गया से दिल्ली रूट पर यात्रियों को पूरी तरह से इंडिगो की विमान सेवा पर ही निर्भर रहना पड़ेगा.

इंडिगो की दिल्ली-कोलकाता सेवा जारी, मुंबई के लिए नयी उड़ान

एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि एक तरफ जहां एयर इंडिया ने हाथ खींच लिये हैं, वहीं इंडिगो अपनी सेवाएं विस्तार कर रही है. इंडिगो का विमान कोलकाता-गया-दिल्ली और वापसी में दिल्ली-गया-कोलकाता रूट पर अपनी सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रखेगा. इसके अलावा, एयरलाइंस ने 29 मार्च से गया एयरपोर्ट से मुंबई के लिए भी उड़ान शुरू करने का शेड्यूल प्रबंधन को उपलब्ध करा दिया है. इससे मायानगरी जाने वाले यात्रियों और व्यापारियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी.

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का क्या है स्टेटस

विदेशी पर्यटकों की आवाजाही को लेकर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि फिलहाल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में थाईलैंड और म्यांमार के विमानों का शेड्यूल मार्च तक के लिए उपलब्ध है. किसी भी विदेशी विमानन कंपनी ने अपना पूर्व निर्धारित शेड्यूल समय से पहले रद्द करने या बंद करने की कोई सूचना नहीं दी है. इसलिए यह तय है कि मार्च के अंत तक गया एयरपोर्ट से थाईलैंड और म्यांमार के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट्स की सुविधा सुचारू रूप से बहाल रहेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel