[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया उत्पाद टीम से बचने के चक्कर में स्कॉर्पियो ने एंबुलेंस में मारी जोरदार टक्कर, बीमार बच्चे की मौत, मची अफरा-तफरी

उत्पाद टीम से बचने के चक्कर में स्कॉर्पियो ने एंबुलेंस में मारी जोरदार टक्कर, बीमार बच्चे की मौत, मची अफरा-तफरी

0
उत्पाद टीम से बचने के चक्कर में स्कॉर्पियो ने एंबुलेंस में मारी जोरदार टक्कर, बीमार बच्चे की मौत, मची अफरा-तफरी
क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो

Gaya Accident: (शेरघाटी से नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट)

शेरघाटी-चेरकी मार्ग पर बुधवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बीमार बच्चे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक इको एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एंबुलेंस में सवार बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. हादसे को लेकर उत्पाद विभाग की टीम की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं.

उत्पाद टीम की पीछा कार्रवाई के बीच हुआ हादसा

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद थाना की टीम कथित रूप से एक स्कॉर्पियो का पीछा कर रही थी. इसी दौरान खंडैल और दरियापुर गांव के पास स्कॉर्पियो चालक ने बचने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही इको एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए.

इलाज के लिए जा रहे बीमार बच्चे की मौके पर मौत

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस गया से शेरघाटी की ओर आ रही थी. उसमें एक बीमार बच्चे समेत तीन लोग सवार थे. परिजन बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया. टक्कर के बाद बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. देर रात तक मृत बच्चे की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी थी. हादसे में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है.

हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए. आक्रोशित लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद खंडैल गांव के पास उत्पाद विभाग की टीम को रोककर जमकर हंगामा किया गया. ग्रामीणों का आरोप था कि पीछा करने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है.

स्कॉर्पियो सवार दो लोग हिरासत में

सूचना के अनुसार उत्पाद थाना की टीम ने स्कॉर्पियो पर सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा.

मामले की जांच जारी

मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर भारत यादव ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा उत्पाद टीम के पीछा करने की बात कही जा रही है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. वहीं शेरघाटी थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने सड़क दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे के हर पहलू की छानबीन की जा रही है.

Also Read: मार्केट अपडेट: काजू, बादाम से लेकर ताजे फलों तक, जानिए आज बाजार में क्या हैं जरूरी चीजों की कीमतें

Previous article kaimur News. धान का बिचड़ा डालने के समय सोन नहर में पानी मिलने की उम्मीद कम
Next article कटिहार के इस मंदिर में पूजा से दूर होती हैं बाधाएं, सुबह-शाम आरती में उमड़ रही भीड़
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel