[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया बिहार के गया में महिला सिपाही ने की आत्महत्या, बच्चों से बिछड़ने के बाद उठाया कदम?

बिहार के गया में महिला सिपाही ने की आत्महत्या, बच्चों से बिछड़ने के बाद उठाया कदम?

0
बिहार के गया में महिला सिपाही ने की आत्महत्या, बच्चों से बिछड़ने के बाद उठाया कदम?
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी

Bihar Suicide News: बिहार के गया जिले के शेरघाटी प्रखंड कार्यालय परिसर में तैनात महिला सिपाही ज्योति कुमारी ने सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल, गया भेज दिया गया है.

बच्चों से दूर होने का दर्द या कोई और वजह?

भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव की रहने वाली ज्योति कुमारी की आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. हालांकि, शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना से तीन दिन पहले उनके पति चंदन कुमार यादव उनके दो छोटे बच्चों (5 साल की बेटी और 2 साल का बेटा) को लेकर चले गए थे. आशंका जताई जा रही है कि बच्चों से दूर होने की वजह से ज्योति मानसिक रूप से परेशान थीं और इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया.

जांच में जुटी पुलिस, दो मोबाइल बरामद

एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि महिला सिपाही के पास से दो मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. पुलिस सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद से लेकर मानसिक तनाव तक के पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है.

सरकारी आवास में करवा रही थीं रंगाई-पुताई

मिली जानकारी के अनुसार, ज्योति कुमारी कुछ दिन पहले ही प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सरकारी बंगले में रंगाई-पुताई करवा रही थीं और वहां रहने लगी थीं. यह संकेत देता है कि वह भविष्य की किसी योजना पर काम कर रही थीं, लेकिन अचानक आत्महत्या का फैसला क्यों लिया गया, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है.

Also Read: बिहार के जसीडीह-झाझा रेलखंड में बड़ा हादसा टला, रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से बचीं सैकड़ों जिंदगियां

अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा

घटना की सूचना मिलते ही जिला फायर पदाधिकारी रितेश पांडे मौके पर पहुंचे और जांच से संबंधित जानकारी ली. पुलिस ने परिवार और सहयोगियों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article सरकारी नौकरी के लिए भटक रहे हैं? और बनना चाहते हैं दरोगा! निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन 
Next article UAN Activation Deadline: 15 मार्च से पहले कर लें ये काम, नहीं तो पेंशन में आ सकती है बड़ी रुकावट
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel