[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें – आयुक्त

लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें – आयुक्त

0
लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें – आयुक्त
मौसम का सांकेति

मगध प्रमंडल की आयुक्त ने की लंबित विभागीय जांच मामलों की समीक्षा फोटो- गया संजीव- 204- बैठक करती आयुक्त डॉ सफीना एएनए. मुख्य संवाददाता, गया जी मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ सफीना एएन की अध्यक्षता में विभागीय जांच से संबंधित समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में मगध प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले पांचों जिलों गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल व नवादा (संबंधित पदाधिकारियों) की विभागीय जांच से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गयी. आयुक्त ने लंबित विभागीय मामलों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया. आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाये तथा अनुशासनिक कार्रवाई से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं हो. उन्होंने कहा कि विभागीय जांच की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूर्ण की जाये. बैठक के दौरान नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) ने विभिन्न जिलों में लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी. आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय जांच से जुड़े मामलों की नियमित निगरानी करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. इस अवसर पर आयुक्त के सचिव सुशील कुमार, उप सचिव दुर्गेश कुमार, मुख्य जांच आयुक्त निदेशालय, पटना, संयुक्त आयुक्त विभागीय जांच, व मगध प्रमंडल अंतर्गत सभी जिलों के अपर समाहर्ता सह विभागीय जांच उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel