[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया धान खरीदारी को लेकर डीएम गंभीर, अधिकारियों को सौंपा टास्क

धान खरीदारी को लेकर डीएम गंभीर, अधिकारियों को सौंपा टास्क

0
धान खरीदारी को लेकर डीएम गंभीर, अधिकारियों को सौंपा टास्क

गया न्यूज : डीएम ने की समक्षा बैठक

गया़

जिले में 15 नवंबर से शुरू धान की खरीद को लेकर डीएम डॉ त्यागराजन गंभीर हैं. सोमवार को समाहरणालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स से जुड़े अधिकारियों के साथ डीएम ने बैठक की. इस दौरान डीएम ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिये कि हर हाल में छोटे किसानों को प्राथमिकता पर धान क्रय किया जाये. राज्य सरकार किसानों से धान की खरीदारी करने को लेकर काफी गंभीर है. हर सप्ताह प्रगति संबंधित उच्च स्तरीय बैठक भी हो रही है. धान खरीदारी में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. अभी इनिशियल पीरियड है. किसानों से धान की खरीदारी अच्छा से कराएं. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के धान की खरीदारी में जो पैक्स या व्यापार मंडल डिफॉल्टर हुए हैं, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें एवं पिछले वर्ष जो भी मिल गड़बड़ी किये हैं, उसे इस वर्ष नहीं जोड़ा जाये. उन्होंने कहा कि पैक्स गोदाम व सीएमआर गोदाम की अनुमंडल पदाधिकारी स्तर से नियमित जांच करायी जाये. किसान जितना मात्रा में धान दे रहे हैं, उसी वजन के अनुरूप किसानों को भुगतान करें. उससे कम भुगतान नहीं करें. इस बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया गया कि चयनित सभी समितियों को कैश क्रेडिट उपलब्ध कराया गया है. इससे धान खरीदारी का कार्य उन समितियों द्वारा किया जा रहा है. संबंधित समितियों द्वारा धान खरीदारी के निर्धारित लक्ष्य की समीक्षा डीएम ने की. राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक ने राइस मिल सत्यापन की जानकारी देते हुए बताया गया कि 19 मिलों का सत्यापन किया जा चुका है.

चार दिनों में सिर्फ 17 किसानों से धान की खरीद

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदारी को लेकर जिले में 294 पैक्स व 18 व्यापार मंडल शामिल हैं. अभी तक कुल 17 किसानों से 88 मीटरिक टन धान की खरीद की गयी है. डीएम ने मगध सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक और सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को धान खरीदारी में संलग्न शत-प्रतिशत किसानों का भुगतान 48 घंटे के अंदर करने का निर्देश दिया. डीएम ने वहां मौजूद प्रतिवेदन के अवलोकन करने के बाद धान खरीदारी के लिए ऑनलाइन आवेदन करनेवाले किसानों के संबंध में नाराजगी जतायी और निर्देश दिया गया कि व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए किसानों का निबंधन कराना सुनिश्चित करेंगे. बैठक में जिला पदाधिकारी, गया, अनुमंडल पदाधिकारी, शेरघाटी, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) गया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गया, जिला सहकारिता पदाधिकारी, गया, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, गया, सहायक निबंधक, सहकारिता सहायक, शेरघाटी, प्रबंध निदेशक, मगध सेंटल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रतिनिधि, सभी प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel