[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया डीएम ने 100 लोगों की सुनीं समस्याएं

डीएम ने 100 लोगों की सुनीं समस्याएं

0
डीएम ने 100 लोगों की सुनीं समस्याएं

दैनिक जनता दरबार में संबंधित पदाधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

वरीय संवाददाता, गया जी. डीएम शशांक शुभंकर ने गुरुवार को दैनिक जनता दरबार में 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं. डीएम ने लोगों की शिकायत पर संबंधित अधिकारी को निस्तारण के लिए निर्देश दिये. मोहनपुर के आवेदक ने बताया कि अंबातरी पैक्स अध्यक्ष स्थानीय किसानों से धान खरीद में वजन के अनुकूल रसीद नहीं दे रहे हैं. कम मात्रा अंकित कर रसीद काटी जा रही है. डीएम ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि उक्त पैक्स का विस्तार से त्वरित जांच करें व किसानों के हित को देखते हुए कार्रवाई करें. खिजरसराय के आवेदक राजीव कुमार ने बताया कि वह 70 प्रतिशत दिव्यांग है. दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी है. इन्होंने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का अनुरोध किया है. डीएम ने सहायक निदेशक दिव्यांगजन पदाधिकारी को अविलंब मदद पहुंचाने को कहा. साथ ही दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ देने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया. डुमरिया पिपरा गांव के आवेदक ने बताया कि हदबंदी अधिशेष भूमि बंदोबस्ती परवाना व वसीयत पर्चा से प्राप्त जमीन का जमाबंदी रद्द कर दी गयी है. डीएम ने भूमि सुधार उपसमाहर्ता शेरघाटी को जांच करने का निर्देश दिया है. फतेहपुर परसावां के आवेदक ने कहा कि वह भूमिहीन है. भूमि बंदोबस्ती परवाना का अनुरोध किया है. डीएम ने अपर समाहर्ता राजस्व को नियमानुसार जांच कर आवेदक को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel