[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया जी: प्रतिबंध के बावजूद ढाढर नदी में अवैध खनन का खेल उजागर, वायरल वीडियो ने खोली पोल

गया जी: प्रतिबंध के बावजूद ढाढर नदी में अवैध खनन का खेल उजागर, वायरल वीडियो ने खोली पोल

0
गया जी: प्रतिबंध के बावजूद ढाढर नदी में अवैध खनन का खेल उजागर, वायरल वीडियो ने खोली पोल
ट्रैक्टर से बालू उठाव करते लोग.

फतेहपुर (गया जी) से अरविंद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Gaya Ji News : 15 जून से नदियों से बालू उठाव पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद फतेहपुर के आमीन गांव स्थित ढाढर नदी से मंगलवार दोपहर धड़ल्ले से अवैध बालू खनन का मामला सामने आया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालंंकि वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर डिजिटल नहीं करता है.

कुछ ही दूरी पर टीओपी स्थापित

स्थानीय लोगों के अनुसार, खनन माफिया खुलेआम नदी से बालू का अवैध उठाव कर रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर तरवां टीओपी स्थापित है, जिसे बालू और शराब तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से बनाया गया है. इसके बावजूद अवैध खनन जारी रहने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं.

लोगों का आरोप पुलिककर्मी व खनन माफियाओं का सांठगांठ

कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि टीओपी में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों की खनन माफियाओं और शराब तस्करों से सांठगांठ है. ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में एक व्हाट्सएप चैट भी सार्वजनिक किए जाने का दावा किया गया है. हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

इस मामले में फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि खनन माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि मंगलवार की घटना की उन्हें जानकारी नहीं थी, सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, तरवां टीओपी में तैनात सिपाही पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील कुमार पांडे ने कहा कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है. यदि जांच में कोई पुलिसकर्मी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: NEET Re-Exam में फर्जीवाड़ा: मगध मेडिकल कॉलेज के छात्र से 15 दिन पहले ही CBI ने की थी पूछताछ, जानिए चौंकाने वाला खुलासा

Previous article रील बनाने के बहाने महिला को बुलाया, किया दुष्कर्म, महिला पहुंची थाने
Next article MBBS की 30 सीटों पर टिकी नजरें, NMC टीम के इंतजार में JLNMCH; शिक्षकों की छुट्टियां तक रद्द
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel