[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया देसीन बिगहा में दो बाइक से 260 लीटर देसी महुआ शराब बरामद, तस्कर फरार

देसीन बिगहा में दो बाइक से 260 लीटर देसी महुआ शराब बरामद, तस्कर फरार

0
देसीन बिगहा में दो बाइक से 260 लीटर देसी महुआ शराब बरामद, तस्कर फरार
बाइक पर बोरे में शराब बरामद.

Gayaji News :  (अजीत कुमार की रिपोर्ट)

चाकंद थाना क्षेत्र के देसीन बिगहा स्थित एनएच-22 पर पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 260 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है. यह शराब दो मोटरसाइकिलों पर लादकर तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी.

पुलिस की सक्रियता के कारण शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया. इस दौरान तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए.

पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भाग गए तस्कर

थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर देसीन बिगहा के पास एनएच-22 पर जांच अभियान चलाया गया. पुलिस को देखकर तस्कर मौके से भाग निकले, जबकि दोनों मोटरसाइकिलों पर लदी करीब 260 लीटर देसी महुआ शराब बरामद कर ली गई.

तस्करों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने बरामद शराब और दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाना लाया है. मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

थानाध्यक्ष ने कहा कि जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read : सीवान में बंद घर से लाखों की चोरी मामले में हिरासत में दो संदिग्ध, पुलिस कर रही पूछताछ

Previous article बेनीपुर के बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए राहगीर रोक लेते हैं अपने कदम
Next article विभुवन संकष्टी आज, पढ़ें भगवान गणेश के प्रथम पूज्य बनने की रोचक कथा
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel