[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

0
पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, कई पुलिसकर्मी घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

परैया में बालू माफियाओं का तांडव, अवैध बालू खनन रोकने गयी थी पुलिस जब्त बालू लदे ट्रैक्टर को भी जबरन छुड़ा ले गये प्रतिनिधि, परैया. परैया थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं. परैया थाना इलाके के बैकटपुर में शनिवार की देर रात अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर उग्र ग्रामीणों और माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया. भीड़ ने न केवल पुलिस की घेराबंदी की, बल्कि जब्त बालू लदे ट्रैक्टर को भी जबरन छुड़ा ले गये. इस दौरान पुलिस वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस घटना में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आयी हैं. इसमें जख्मी एएसआइ रामबाबू पासवान और निजी चालक का इलाज परैया अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने पुलिस बल के साथ एक बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया, जिसका चालक मौके से भाग निकला. जब पुलिस खुद ट्रैक्टर चलाकर थाने ला रही थी, तभी बैकटपुर चौराहे के पास 60 से 70 की संख्या में लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया. भीड़ ने लाठी-डंडों से किया हमला बताया जाता है कि पहले एक दिव्यांग ने ट्रैक्टर को रुकवाया और चाबी छीनने की कोशिश की, तभी पास के एक समारोह से लोग जुट गये और लाठी-डंडों से हमला कर दिये. उग्र भीड़ के हमले में पुलिस की गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गये. स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त बल बुलाया गया. एएसपी मनोज कुमार और डीएसपी सुशांत कुमार चंचल के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने गांव में छापेमारी की. गांव में सन्नाटा, छह लोग हिरासत में. पुलिस की कार्रवाई के डर से बैकटपुर गांव में सन्नाटा पसरा है. इस छापेमारी के दौरान छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. गिरफ्तारी के डर से बड़ी संख्या में ग्रामीण घरों में ताला लटकाकर फरार हो गये हैं. परैया के कुछ इलाकों के पूर्व में नक्सल प्रभावित रहने के कारण पुलिस इस हमले के पीछे की साजिश की भी गहनता से जांच कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel