[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया दरियापुर-गुरुआ रोड का होगा चौड़ीकरण : डीएम

दरियापुर-गुरुआ रोड का होगा चौड़ीकरण : डीएम

0
दरियापुर-गुरुआ रोड का होगा चौड़ीकरण : डीएम

डीएम ने किया बाबा बैजूधाम में श्रावणी मेले का उद्घाटन गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के प्रसिद्ध धर्मस्थल बाबा बैजूधाम में सोमवार को श्रावणी मेले का उद्घाटन डीएम डाॅ त्यागराजन ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान डीएम ने बाबा बैजूधाम मंदिर में पूजा-पाठ भी किया. मंदिर प्रबंधन समिति ने बुके देकर डीएम समेत सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया. श्रावणी मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि बाबा बैजूधाम का गौरवशाली इतिहास झारखंड के देवघर की तर्ज पर है. इसीलिए, यहां आने के लिए गुरुआ-दरियापुर सड़क का चौड़ीकरण कराना हमारी प्राथमिकता है. इसके बाद हमलोग उसेवा गांव के खेल मैदान को स्टेडियम बनाने की भरपूर कोशिश करेंगे. उन्होंने बैजूधाम के समुचित विकास कराने की बात कही. मौके पर बीडीओ पूजा गहलौत, सीओ अतहर जमील, जदयू नेता अनिल पटेल, मगध दूध संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, मुखिया अनिल सिह, संयोजक गिरजा शर्मा, मुखिया पति सुरेंद्र कुमार, अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता कुशल कुमार, भाजपा नेता नंदकिशोर प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष कविंद्र कुमार, सचिव विनय यादव, हीरालाल यादव, डाॅ राजेंद्र शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डीएम ने किया पौधारोपण

कार्यक्रम के समापन के बाद डीएम डॉ त्यागराजन, प्रमुख नीलम कुमारी यादवेंदु, बीडीओ पूजा गहलौत, सीओ अतहर जमील, पीओ मिथिलेश कुमार सिह, कार्यकारी अध्यक्ष कविंद्र कुमार, सचिव विनय कुमार आदि ने बाबा बैजूधाम के प्रांगण में पौधारोपण भी किया. तत्पश्चात डीएम ने पौधारोपण पर विशेष बल देते हुए पीओ को अधिक-से-अधिक पौधे लगाने व उसके संरक्षण का निर्देश दिया. इसके अलावे डीएम ने मोरहर नदी व छठ घाट का भी निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारी को इससे संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बाबा बैजूधाम में आयोजित श्रावणी मेले का संचालन समिति के संयोजक गिरिजा शर्मा ने किया. मौके बाबा बैजूधाम समिति के सदस्य हीरालाल समेत बडी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel