[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया दखनेर बालू घाट पर अपराधियों ने की फायरिंग

दखनेर बालू घाट पर अपराधियों ने की फायरिंग

0
दखनेर बालू घाट पर अपराधियों ने की फायरिंग

गया न्यूज : पुलिस ने की जांच

परैया़

स्थानीय थाना क्षेत्र के दखनेर बालू घाट पर रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. आठ बजे के बाद घटी घटना के बाद काम करने वाले कर्मी भाग खड़े हुए. वहीं संवेदक की ओर से दूरभाष से पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. इसके बाद त्वरित पुलिस बल को भेजा गया. वहीं सूचना के बाद टिकारी डीएसपी सुशांत कुमार चंचल परैया थानाध्यक्ष सर्व नारायण के साथ घटनास्थल पहुंचे. वहां गोली चलने के मामले की जांच की गयी. बालू घाट पर बीते मंगलवार को आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में नामजद दो आरोपितों को पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार किया है. इसकी पहचान लोदीपुर गांव निवासी विलास दास और सुधीर कुमार से हुई है. दोनों को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel