[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गुरारू रेलवे स्टेशन निर्माण के दौरान प्लेटफाॅर्म में आयी दरार

गुरारू रेलवे स्टेशन निर्माण के दौरान प्लेटफाॅर्म में आयी दरार

0
गुरारू रेलवे स्टेशन निर्माण के दौरान प्लेटफाॅर्म में आयी दरार

गुरारू. अमृत भारत योजना के तहत बन रहे गुरारू रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर दरारें आनी शुरू हो गयी हैं. इस दौरान स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की जांच की मांग की है. जदयू नेता सुनील पासवान ने बताया कि इस निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा अधिकारियों से मिलकर लीपापोती की जा रही है. पहली ही बारिश में प्लेटफाॅर्म पर दरार आयी है. जदयू नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कमीशन के चक्कर में जनता के रुपयों की बर्बादी की जा रही है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ नहीं किया गया, तो सड़क पर उतरकर अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करेंगे. जदयू नेता सुनील पासवान ने पिछले माह ही स्टेशन प्रबंधक एवं डीआरएम को लिखित शिकायत की थी. इस संबंध में गया के सहायक मंडल रेल अभियंता आरके मिनर ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया हुआ है. उन्होंने कहा कि जो कार्य अभी हो रहा है वह अंडर सेक्शन का मामला है. यह अभी फाइनल नहीं हुआ है. प्लेटफॉर्म में दरारें बारिश में मिट्टी दबने के कारण हुई हैं. इसको देखा जायेगा. हालांकि उन्होंने कहा कि अभी जो कार्य चल रहा है, वह फाइनल नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel