[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया Gaya: 2005 से पहले शाम में कोई बाहर नहीं निकलता था, सीएम नीतीश ने राजद पर बोला हमला

Gaya: 2005 से पहले शाम में कोई बाहर नहीं निकलता था, सीएम नीतीश ने राजद पर बोला हमला

0
Gaya: 2005 से पहले शाम में कोई बाहर नहीं निकलता था, सीएम नीतीश ने राजद पर बोला हमला

Gaya: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गया जिले के बेलागंज में जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. लोगों को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि 2005 में हमलोग सरकार में आए थे, उसके पहले क्या स्थिति थी ? आपको पता है. वर्ष 2005 में शाम के बाद घर से कोई बाहर नहीं निकलता था. जो लोग शासन में थे, उन लोगों ने कोई काम नहीं किया, सिर्फ वोट लेने का काम किया. जब हमलोगों को मौका मिला तो, हमलोगों ने बिहार के विकास के लिए सर्वांगीण काम किया.

गिनाई उपलब्धियां

सीएम नीतीश ने कहा कि पहले स्कूलों में बच्चे नहीं जाते थे, आज स्कूलों में बच्चे जाते हैं, उन्हें छात्रवृत्ति मिलती है, शिक्षक पढ़ाते हैं. हमने इलाज की समुचित व्यवस्था की. सड़कों का जाल बिछाया. सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण दिया. पहले जो लोग सरकार में थे, वे हिंदू मुस्लिम को लड़वाने का काम करते थे लेकिन हमने कब्रिस्तान की घेराबंदी की. सभी समाज के लोगों को साथ लेकर चलने का कार्य किया.

जीविका दीदियों से क्या बोले सीएम

सीएम नीतीश कुमार जब सभा को संबोधित कर रहे थे, तब जीविका दीदियों ने वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी किये हैं हमलोग ही किये हैं. जो भी मांगें आपकी हैं उसे भी हमलोग ही पूरा करेंगे. इसी बीच जीविका दीदियों ने एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा.

इसके अलावा उन्होंने सरकार की तमाम उपलब्धियां को भी जनता के समक्ष रखा. सीएम ने जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी को जीताने के लिए जनता से आह्वान किया. इस मौके पर बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, शीला मंडल, महेश्वर हजारी, जमा खान, जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, सांसद लवली आनंद, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक चेतन आनंद, वरिष्ठ नेता चंदन कुमार सिंह सहित जदयू के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: Bihar Teacher: इतने दिन लेट तो कटेगा एक सीएल, बिहार में शिक्षकों के अटेंडेंस को लेकर नया आदेश

Chirag Paswan: ‘झारखंड और महाराष्ट्र में बनेगी NDA की सरकार’, मतदान से पहले चिराग के बड़ा दावा

Previous article रेस्क्यू कर जंगली बंदर को ले गये वन कर्मी
Next article पढाई जब जिंदगी के साथ गूंथ जायेगी तो मन लगने लगेगाः डॉ अरूण जयसवाल
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel