[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया शादी से पहले ‘दालधोय’ रस्म में बवाल, मिर्च पाउडर फेंकने का आरोप

शादी से पहले ‘दालधोय’ रस्म में बवाल, मिर्च पाउडर फेंकने का आरोप

0
शादी से पहले ‘दालधोय’ रस्म में बवाल, मिर्च पाउडर फेंकने का आरोप
मौसम का सांकेति

वजीरगंज. वजीरगंज थाना क्षेत्र के करजरा पंचायत स्थित चकसेव गांव में बेटी की शादी से पहले निभाई जाने वाली ‘दालधोय’ रस्म के दौरान विवाद का मामला सामने आया है. आरोप है कि पड़ोसियों ने रस्म में बाधा डालते हुए महिलाओं पर मिर्च पाउडर फेंक दिया, जिससे अफरातफरी मच गयी. चकसेव निवासी दिनेश शर्मा ने थाने में दिये आवेदन में बताया कि उनकी पुत्री की शादी 26 अप्रैल को तय है. बुधवार शाम घर की महिलाएं मंगलगीत गाते हुए ‘दालधोय’ की रस्म के लिए गांव के कुएं पर गयी थीं. इसी दौरान पड़ोसी परिवार वहां पहुंच गया और रस्म करने से मना करते हुए गाली-गलौज करने लगा. पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने महिलाओं की भीड़ पर मिर्च पाउडर झोंक दिया, जिससे भगदड़ मच गयी. कई महिलाएं और बच्चे गिरते-पड़ते घर की ओर भागे. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी. गुरुवार को पीड़ित वजीरगंज थाना पहुंचा और लिखित आवेदन देकर शादी तक परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गयी है और दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पीड़ित परिवार ने आशंका जताई है कि शादी में भी बाधा डाली जा सकती है, जिस पर प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel