[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया डोभी के चतरा मोड़ पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, 80 हजार लूटे

डोभी के चतरा मोड़ पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, 80 हजार लूटे

0
डोभी के चतरा मोड़ पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, 80 हजार लूटे
मौसम का सांकेति

डोभी. डोभी थाना क्षेत्र के कैसापी गांव निवासी धर्मशीला देवी के साथ चतरा मोड़ के समीप एसबीआइ बैंक शाखा के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया गया. बदमाशों ने बैंक से निकाले गये 50 हजार रुपये सहित कुल 80 हजार रुपये से भरा प्लास्टिक बैग छीनकर फरार हो गये. पीड़िता धर्मशीला देवी ने बताया कि वे एसबीआइ बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर बाहर निकली थीं. ऑटो खरीदने के लिए उनके पास पहले से 30 हजार रुपये थे, जिसे भी उन्होंने प्लास्टिक बैग में रख लिया था. कुल 80 हजार रुपये लेकर वे सड़क पार कर रही थीं, तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और झपट्टा मारकर बैग छीनकर फरार हो गये. घटना दोपहर के समय की बतायी जा रही है. वारदात के बाद पीड़िता तत्काल डोभी थाना पहुंची और मामले की लिखित शिकायत दर्ज करायी. इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. दोनों लुटेरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं. पीड़िता ने बताया कि बैंक से रुपये निकालकर लौटने के दौरान यह घटना हुई. स्थानीय लोगों का कहना है कि चतरा मोड़ इलाके में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. दो माह पूर्व भी इसी स्थान के पास चेन स्नैचिंग की दो घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले का पुलिस द्वारा उद्भेदन नहीं हो सका है. ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि व्यस्त चौराहे पर भी अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. वहीं डोभी थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel