बेगूसराय में तैनात BMP सिपाही पर गया जी के महिला थाने में केस दर्ज, शादी के एक साल बाद पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप

BMP Constable Dowry Harassment Case: गया जी महिला थाना में बेगूसराय में तैनात बीएमपी सिपाही समेत 7 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज. पुलिस ने जांच शुरू की.

By Sakshi kumari | July 1, 2026 9:21 AM

गया जी से रोशन की रिपोर्ट
BMP Constable Dowry Harassment Case:
गया जी में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है, जिसमें बेगूसराय स्थित बीएमपी-8 में तैनात एक सिपाही और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कर दहेज की मांग, प्रताड़ना और गर्भपात के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

BMP Constable Dowry Harassment Case: महिला थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

जानकारी अनुसार गया जी शहर स्थित महिला थाना में बेगूसराय के बीएमपी-8 में तैनात सिपाही मृत्युंजय कुमार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है. यह प्राथमिकी उनकी पत्नी रानी कुमार के बयान के आधार पर दर्ज की गई है.

गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Gaya Ji News: मई 2025 में हुई थी शादी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी मई 2025 में कोंच थाना क्षेत्र के तरारी गांव निवासी मृत्युंजय कुमार के साथ हुई थी. शादी के शुरुआती दिनों के बाद ही ससुराल पक्ष का व्यवहार बदलने लगा.

दहेज में बुलेट और जमीन खरीदने के लिए पैसे मांगने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य दहेज के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल और जमीन खरीदने के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने लगे. पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

Gaya Ji Police: गर्भपात के लिए दबाव बनाने का भी आरोप

महिला ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया. हालांकि इन आरोपों की सत्यता की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है. मामले में अभी जांच प्रक्रिया जारी है.

पति समेत सात लोगों को बनाया गया आरोपी

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर सिपाही मृत्युंजय कुमार, सास, ससुर, ननद, देवर और ननदोशी सहित कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

महिला थानाध्यक्ष खुश्बु कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अब दोनों पक्षों से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को एकत्र कर रही है.

Also Read: गया जंक्शन मेगा ब्लॉक: किउल रूट की ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव, सफर से पहले देखें नया अपडेट