[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गया गया जी के 1398 शिक्षकों के लिए अल्टीमेटम, 24 घंटे में जानकारी अपडेट करें वरना नहीं मिलेगा वेतन

गया जी के 1398 शिक्षकों के लिए अल्टीमेटम, 24 घंटे में जानकारी अपडेट करें वरना नहीं मिलेगा वेतन

0
गया जी के 1398 शिक्षकों के लिए अल्टीमेटम, 24 घंटे में जानकारी अपडेट करें वरना नहीं मिलेगा वेतन
AI इमेज. फोटो - प्रभात खबर

Bihar Teacher News : जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) आनंद कुमार ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर स्थायी और वर्तमान पता अपडेट नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने संबंधित सभी शिक्षकों को अगले 24 घंटे के भीतर पोर्टल पर अपनी पूरी जानकारी अनिवार्य रूप से अपडेट करने का कड़ा आदेश दिया है.

निर्देश के बाद भी नहीं बदला पता

विभागीय जानकारी के अनुसार, शिक्षकों को पहले ही स्वयं ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपना स्थायी और वर्तमान पता दर्ज करने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद जिले के 1398 शिक्षकों ने अब तक इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा नहीं किया है. शिक्षा विभाग ने इसे उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना और कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही माना है.

Also Read : गया जी में मुहर्रम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हेलीकॉप्टर वाला ताजिया बना आकर्षण का केंद्र

Gaya Ji News : रुक जाएगा जून का वेतन

डीपीओ आनंद कुमार ने साफ तौर पर स्पष्ट किया है कि निर्धारित 24 घंटे की समय-सीमा के भीतर जानकारी अपडेट नहीं करने वाले शिक्षकों का जून 2026 का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित (रोक) कर दिया जाएगा. इसके साथ ही आदेश का पालन न करने वाले इन शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की जाएगी.

समय पर कार्य पूरा करने की अपील

अधिकारियों के कड़े रुख से शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया है. डीपीओ ने सभी संबंधित शिक्षकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए तय समय-सीमा के भीतर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपनी सभी आवश्यक जानकारियां हर हाल में अपडेट कर लें और विभागीय निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करें.

Also Read : गया जी के 49 सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, बनेंगे नए भवन, शिक्षा विभाग ने मांगे जमीन के दस्तावेज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel